लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- अच्छे प्रतिवेदन की विशेषतायें बताइये।

अथवा
एक अच्छे व्यावसायिक प्रतिवेदन के गुणों को बताइए।
अथवा
एक अच्छे व्यावसायिक प्रतिवेदन के गुणों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर -

आदर्श प्रतिवेदन की विशेषताएँ / गुण
(Features / Qualities of an Ideal Report)

एक अच्छे व्यावसायिक प्रतिवेदन में निम्नलिखित बातें विद्यमान होनी चाहिए -

1. तथ्यों की उचितता (Adequacy of Facts) : व्यावसायिक प्रतिवेदन में दिये जाने वाले तथ्यों को सही होना चाहिए। गलत तथ्यों के आधार पर बना प्रतिवेदन गलत निर्णय दे सकता है।

2. सरल भाषा ( Easy Language) : व्यावसायिक प्रतिवेदन की भाषा सरल व स्पष्ट होनी चाहिए। काव्यगत भाषा जैसे मुहावरे या अलंकार आदि को प्राथमिकता नहीं दी जानी चाहिए।

3. स्पष्टता (Clarity) : अच्छा प्रतिवेदन स्पष्ट होना चाहिए। तथ्यों को ठीक प्रकार से व्यक्त करना चाहिए। इसे छोटे अनुच्छेदों में विभाजित होना चाहिए।

4. व्याकरणीय सत्यता (Grammatical Truthfulness) : व्यावसायिक प्रतिवेदन में कोई व्याकरण सम्बन्धी अशुद्धि नहीं होनी चाहिए।

5. यथार्थता व सम्पूर्णता (Reality and Completeness) : व्यावसायिक प्रतिवेदन महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अतः इसमें तारतम्यता व सम्पूर्णता का गुण होना आवश्यक है।

6. अच्छी रिपोर्ट के अन्य तथ्य (Other Facts of the Good Report) : उपरोक्त लक्षणों के अलावा एक अच्छे व्यावसायिक प्रतिवेदन में निम्नलिखित लक्षण भी विद्यमान होने चाहिए -

(i) सामग्री में अनुरूपता,
(ii) सिफारिशों में उद्देश्यपरकता होना,
(iii) संक्षिप्तता,
(iv) पाठक - अभिमुखी होना,
(v) रोचकता आदि।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book