|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- औपचारिक एवं अनौपचारिक प्रतिवेदन क्या है? आवधिक या नैत्यिक प्रतिवेदन व विशेष प्रतिवेदन में अन्तर बताइये।
उत्तर -
(Formal and Informal Report)
पूर्ण की जाने वाली वैधानिक औपचारिकताओं के आधार पर प्रतिवेदन निम्नलिखित प्रकार का हो सकता है-
(1) औपचारिक प्रतिवेदन एवं
(2) अनौपचारिक प्रतिवेदन।
1. औपचारिक प्रतिवेदन (Formal Report) : इसमें मुख्य रूप से अग्र विशेषताएँ होती हैं -
(i) निर्धारित प्रारूप में तैयार करना;
(ii) निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुतीकरण होना;
(iii) निर्धारित प्राधिकारी को सुपुर्द करना;
औपचारिक प्रतिवेदन दो प्रकार का हो सकता है :
(a) वैधानिक (Staturory ) : इसे विधि द्वारा निर्धारित प्रारूप व प्रक्रिया के अनुसार तैयार किया जाता है व प्रस्तुत किया जाता है।
(b) गैर-वैधानिक (Non-statutory) : इस प्रकार का प्रतिवेदन निर्णय लेने में प्रबन्धकों की सहायता करता है।
| क्र.सं. (SI.No.) |
आवधिक प्रतिवेदन (Periodic Report) |
विशेष प्रतिवेदन (Special Report) |
| 1. |
इसे व्यवसाय के सामान्य कार्यकलापों के दौरान तैयार किया जाता है। | इसे किसी एक अवसर या स्थिति में तैयार किया जाता है। |
| 2. |
आवधिक प्रतिवेदन को दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक अर्द्धवार्षिक या वार्षिक तैयार किया जाता है। | यह समय पर आधारित नहीं होता। |
| 3. |
नैत्यिक या आवधिक प्रतिवेदन बार-बार होने वाले कार्ये या समस्याओं के बारे में तैयार किया जाता है। | विशेष प्रतिवेदन बार-बार न होने वाले कार्यों या समस्याओं के सम्बन्ध में तैयार की जाती है। |
|
|||||










