|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
अध्याय - 17
प्रतिवेदन लेखन
(Report Writing)
प्रश्न- प्रतिवेदन की धारणा एवं महत्व को स्पष्ट करिये। प्रतिवेदन के प्रकार तथा विशेषताएँ भी बताइये।
अथवा
अनुवेदन से आप क्या समझते हैं? एक अच्छे अनुवेदन की महत्ता, प्रकार व आवश्यक बातों को बताइये।
अथवा
"प्रतिवेदन किसी ऐसे व्यक्ति जिसके पास कोई जानकारी है, से उस व्यक्ति के लिए जो ऐसी जानकारी प्राप्त करने का इच्छुक है, एक सम्प्रेषण है।' इस कथन को समझाइये।
इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- प्रतिवेदन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
(Meaning of Report)
प्रतिवेदन में कार्यों का वर्णन किया जाता है। प्रतिवेदन किये गये या हुये कार्यों का वर्णन करने वाला विवरणपत्र होता है। व्यापारिक गृहों में विभिन्न अवसरों पर प्रतिवेदन की आवश्यकता होती है। प्रतिवेदन विभिन्न समस्याओं या उठाये गये कदमों या निष्कर्षो का विस्तृत लेखा-जोखा है। प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के प्रतिवेदन लिखे एवं प्रस्तुत किये जाते हैं। पारी के समाप्त होने पर फारमैन अपने वरिष्ठ अधिकारी को कार्य स्थिति का प्रतिवेदन देता है। शाखा प्रबन्धक द्वारा प्रधान कार्यालय को समय-समय पर प्रतिवेदन भेजा जाता है। समाचार पत्र का प्रकाशक समाचार पाठकों की पसन्द का प्रतिवेदन तैयार कराते हैं।
सरकार विभिन्न मामलों के संदर्भ में समिति गठित करके प्रतिवेदन माँगती है।
प्रतिवेदन की परिभाषा ( Definition of Report) : सी.ए. ब्राउन के अनुसार, “प्रतिवेदन किसी ऐसे व्यक्ति जिसके पास कोई जानकारी है से, उस व्यक्ति हेतु जो ऐसी जानकारी करने का उत्सुक है, एक सम्प्रेषण है।'
|
|||||










