|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रतिवेदन का उद्देश्य व महत्व बताइये।
अथवा
प्रतिवेदन लिखने के क्या उद्देश्य होते हैं?
उत्तर -
प्रतिवेदन का उद्देश्य एवं महत्व
(Objectives and Significance of Report)
प्रतिवेदन का उद्देश्य एक विषय पर सभी पहलुओं के बारे में एक ही स्थान पर जानकारी देना होता है। प्रतिवेदन का उद्देश्य किसी विषय का अध्ययन करके तथ्यों व सूचनाओं को संकलित कर उनकी जाँच व छानबीन करके निष्कर्ष निकालना होता है। प्रतिवेदन के माध्यम से सुझाव सुव्यवस्थित रूप से पेश किए जाते हैं। रिपोर्ट के उद्देश्य एवं महत्व निम्नलिखित हैं-
1. किसी विषय के सम्बन्ध में पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना,
2. प्रतिवेदन को संदर्भ के रूप में प्रयोग करना,
3. संस्थान के प्रबन्धकों, अंशधारकों, ग्राहकों, जनता आदि को वाँछनीय सूचनाएँ देना।
4. कठिनतम समस्याओं का समाधान होना;
5. योजनाओं व नीतियों के सफल संचालन में सहायक होना आदि।
प्रतिवेदन का महत्व निम्नलिखित है-
1. निर्णय लेने में आधारभूत प्रबन्धकीय प्रपत्र होना;
2. निष्कर्ष निकालने एवं सुझाव देने में सहायक होना;
3. सही व विस्तृत सूचना की उपलब्धता होना
|
|||||










