|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
अध्याय - 16
सरकारी पत्राचार : शासकीय पत्र, अर्द्ध-सरकारी पत्र तथा ज्ञापन
(Official Correspondence: Official Letters,
Semi-official Letters and Memorandum)
प्रश्न- सरकारी पत्र किसे कहते हैं? सरकारी पत्र के महत्व का वर्णन कीजिए। सरकारी पत्र एवं व्यापारिक पत्र में अन्तर समझाइये।
इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- सरकारी पत्र से क्या आशय है?
उत्तर -
(Meaning of Official Letter)
सरकारी पत्र या शासकीय पत्र वे होते हैं जिन्हें विभिन्न शासकीय अधिकारियों के मध्य प्रेषित किया जाता है अथवा सरकारी कार्य हेतु निजी व्यक्तियों, व्यावसायिक संस्थानों आदि द्वारा शासकीय कार्य हेतु शासकीय अधिकारी को प्रेषित किया जाता है। इन्हें राज्य सरकारों, सरकारी अधिकारियों, लोक सेवा आयोगों, बाहरी देश की सरकारों आदि के द्वारा सम्पर्क करने हेतु लिखा जाता है।
|
|||||










