|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रथम प्रारूप का संशोधन करते समय आप किन बातों का ध्यान रखेंगे।
उत्तर -
(Things to be kept in view While Revising the First Draft)
प्रथम प्रारूप का संशोधन करनें में ध्यान देने योग्य बातें निम्नलिखित हैं :
1. सबसे पहले ड्राफ्ट को सादे कागज पर पुनः लिखा जाय तथा पूर्व लिखित ड्राफ्ट को अलग किया जाये।
2. संशोधन किए जाने के समय प्रपत्र को एक ही बार में पूरा पढ़ा जाये। इससे अतिरिक्त शब्द जोड़ने तथा पुनरावृत्ति को काटने में मदद मिलेगी इस बात पर ध्यान देने से प्रपत्र सुव्यवस्थित तथा एकरूप हो सकेगा।
3. प्रथम संशोधन करते समय यह ध्यान रखा जायेगा कि शुरूआती पैराग्राफ विषय, उद्देश्य तथा सुव्यवस्था को सही ढंग से स्थापित करता हो।
4. सन्देश का अन्तिम भाग संशोधिन करते समय यह ध्यान रखना होगा कि यहाँ प्रमुख विचार को संक्षेप में प्रकट किया गया हो।
5. सन्देश के अन्तिम भाग को देखते समय ज्यादा समय लगाया जायेगा क्योंकि यह माग श्रोताओं पर ज्यादा प्रभाव डालता है।
6. यदि समय की कमी हो तो निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखते हुए हल्का संशोधन किया जाना चाहिए। संदेश का प्रारम्भिक तथा अन्तिम पैराग्राफ प्रभावपूर्ण रहे।
संदेश से पाठक को आवश्यक सूचना प्राप्त हो जाय।
यह स्पष्ट हो कि संदेश प्रापक को क्या करना है।
प्रथम संशोधन में विषय-वस्तु के संशोधन एवं स्पष्टता पर जोर दिया जाना चाहिए।
|
|||||










