|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- सरकारी पत्रों की क्या विशेषताएँ होती हैं? सरकारी पत्र के महत्व को समझाइये।
उत्तर -
(Characteristics of Official Letter)
सरकारी पत्र की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं -
1. सरकारी अधिकारियों अथवा सरकारी कर्मचारियों के बीच सरकारी कार्य हेतु लिखा जाना।
2. औपचारिक एवं गम्भीर प्रकृति का होना।
3. भावुकता को महत्व न दिया जाना।
4. आलेखन नियमों में रहते हुए लेखा कार्य किया जाना।
5. सरकारी पत्रों के विषय का सरकारी होना।
6. प्राप्त करने वाले अधिकारी के पद को लिखा जाना।
7. मौलिकता का सर्वथा अभाव होना।
8. पत्र लेखक के हस्ताक्षर होना तथा पद का उल्लेख होना।
9. शासकीय सेवा वाले डाक टिकटों का उपयोग किया जाना आदि।
(Importance of Official Letter)
ऐसे व्यक्ति जो सरकारी सेवा में लगे हुए हैं अथवा किसी सरकारी विभाग या कार्यालय में सेवा करना चाहते हैं उनके लिए सरकारी पत्र अत्यन्त महत्व रखता है। ये पत्र राज्य सरकारों, सम्बद्ध तथा सहायक सरकारी दफ्तरों, लोक संस्थाओं, संगठनों, केन्द्रीय एवं राज्य लोक सेवा आयोगों, विदेशी सरकारों आदि के लिए सम्बन्ध स्थापित करने में अत्यन्त महत्वपूर्ण होते हैं। यदि सरकारी कार्यालय के कर्मचारी सरकारी कार्यालय की दिनचर्या से सुपरिचित हों तो इससे कार्यालय की क्षमता बढ़ती है।
|
|||||










