|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दक्षता को समझाइये।
उत्तर -
(Effective Presentation Skill)
प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए प्रस्तुतकर्ता को प्रस्तुतीकरण में निपुण होना चाहिए। प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण के लिए प्रस्तुतकर्ता को निम्नलिखित पर ध्यान देना चाहिए -
1. प्रस्तुति के दौरान अपनी आवाज की ऊँचाई को आवश्यकतानुसार बदलते रहना चाहिए ताकि श्रोता यह समझ सके कि प्रस्तुतकर्ता इस प्रकरण को समाप्त करके अन्य प्रकरण पर प्रकाश डालने वाला है।
2. प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण में बोलने की गति को आवश्यकता व श्रोताओं की प्रतिक्रियाओं के अनुरूप बदलते रहना चाहिए।
3. आवाज की स्तर ऐसी होना चाहिए कि श्रोता संदेश को स्पष्टतया सुन व समझ सकें। आवाज न तो बहुत अधिक हो और न ही बहुत कम।
4. प्रस्तुतीकरण की सफलता वाणी की उत्तमता पर निर्भर करती है। प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए वाणी में मिठास व शीतलता रखनी चाहिए तथा बोलने का प्रवाह भी प्रभावपूर्ण रखना चाहिए।
5. प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए यह आवश्यक होता है कि उच्चारण शुद्ध हो।
6. सफल प्रस्तुतीकरण व उच्चारण के स्पष्टीकरण हेतु उचित शारीरिक भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।
7. प्रस्तुतकर्ता को स्वयं पर विश्वास होना चाहिए। उसका व्यक्तित्व आकर्षक होना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण, दयालुता, निर्णयन क्षमता, प्रभावी सम्प्रेषण दक्षता आदि गुण होने चाहिए।
8. प्रस्तुतकर्ता को प्रस्तुतीकरण के अवसर एवं उद्देश्य के सम्बन्ध में स्पष्ट होना चाहिए।
9. प्रस्तुतीकरण से पूर्व श्रोता विश्लेषण किया जाना चाहिए। प्रस्तुतकर्ता को श्रोताओं के आयु वर्ग, लिंग, शैक्षिक पृष्ठभूमि, अनुभव, राष्ट्रीयता आदि की जानकारी होनी चाहिए।
10. प्रस्तुतीकरण का निश्चित प्रयोजन होना चाहिए। निश्चित प्रयोजन एक अथवा अधिक हो सकते हैं।
11. प्रस्तुतकर्ता अपने विचारों से श्रोताओं की समझ बढ़ाने का प्रयास कर सकता है।
12. प्रस्तुतकर्ता को श्रोताओं को अपने ज्ञान, पृष्ठभूमि एवं योगदान की जानकारी देनी चाहिए।
13. श्रोताओं को सदैव मित्रवत दृष्टिकोण रखना चाहिए।
14. विचारों को एक-एक करके संक्षेप में प्रस्तुत करना चाहिए तथा उनका सारांश भी देना चाहिए।
15. अन्त में निष्कर्ष प्रस्तुत करते समय प्रस्तुतकर्ता को दोहराना चाहिए।
|
|||||










