|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- एम. एस. पावर प्वाइंट की उपयोगिता बताइये।
उत्तर -
(Usefulness of MS-PowerPoint)
एम. एस. पावर प्वाइंट बहुत उपयोगी सॉफ्टवेयर पैकेज है जो प्रेजेन्टेशन में सहायता करता है। एम. एस. पावर प्वाइंट की सहायता से उपयोगकर्ता द्वारा कम्प्यूटर पर स्लाइडें बनायी व संगठित की जाती हैं जिन्हें कागज पर प्रिन्ट किया जाता है। निम्नलिखित बिन्दुओं की मदद से हम एम. एस. - पावर प्वाइंट की उपयोगिता जान सकते हैं-
1. प्रेजेन्टेशन (Presentation ) - हम प्रेजेन्टेशन को बढ़ाने के लिए एम. एस. पावर प्वाइंट का उपयोग कर सकते हैं। यह हमें शेप्स एवं कनेक्टर्स की लाइब्रेरी के उपयोग से डायग्राम बनाने देता है। एम. एस. पावर प्वाइंट की सहायता से हम विभिन्न प्रकार के ग्राफ जैसे बार ग्राफ, पाई चार्ट एवं लाइन ग्राफ को अपने डाटा से बना सकते हैं।
2. ट्यूटोरियल (Tutorials) - शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संदर्भ हेतु एम. एस. पावर प्वाइंटप्रेजेन्टेशन ट्यूटोरियल एवं वर्कशीट बना सकता है।
3. गेम (Games ) - एम. एस. पावर प्वाइंट का उपयोग गेम को अधिक अन्तर्क्रियात्मक बनाने में किया जा सकता है। इसका उपयोग युवा शिक्षार्थियों के साथ कक्षा जैसी स्थिति बनाने हेतु किया जा सकता है।
4. एनीमेशन (Animation) -एम. एस. पावर प्वाइंट की सहायता से हम एनीमेशन बना सकते हैं। पावर प्वाइंट के एनीमेशन लक्षण हमें एनीमेशन में इफेक्ट, ध्वनि एवं संगीत देने में मदद करते हैं।
5. पोस्टर ( Posters) एम. एस. पावर प्वाइंट की सहायता से हम सूचनाएँ एवं पोस्टर बना सकते हैं। क्लिप आर्ट या कस्टम ग्राफिक्स का उपयोग किया जा सकता है।
|
|||||










