|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न-अभिप्रेरणात्मक भाषण को समझाइए।
उत्तर -
अभिप्रेरणात्मक भाषण
(Motivational Speech)
प्रस्तुतीकरण का उद्देश्य सूचना देना, व्यक्तियों को प्रेरित करना तथा साख बनाना होता है। जब प्रस्तुतीकरण लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाये तो इसे अभिप्रेरणा के लिए प्रस्तुति ( भाषण ) कहा जाता है। अभिप्रेरणात्मक भाषण एक ऐसा भाषण होता है जो व्यक्तियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जाता है। प्रबन्धकों द्वारा अधिक निष्पादनशीलता के लिए अपने सहायकों को भाषण देकर अभिप्रेरित किया जाता है।
अभिप्रेरणात्मक भाषण देने से पूर्व प्रबन्धकों द्वारा कर्मचारियों की प्रेरणा अर्थात् उनकी भीतरी माँगों की पहचान की जाती है। मेस्लो के अभिप्रेरणा सिद्धान्त के अनुसार व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं से प्रेरित होता है। मेस्लो ने आवश्यकताओं को निम्नलिखित भागों में बाँटा हैं-
1. मनोवैज्ञानिक एवं उत्तरजीवन सम्बन्धी आवश्यकताएँ,
2. सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यकताएँ,
3. सामाजिक आवश्यकताएँ,
4. आत्मसम्मान सम्बन्धी आवश्यकताएँ,
5. आत्मविकास सम्बन्धी आवश्यकताएँ,
मानवीय आवश्यकताएँ नीचे से ऊपर की ओर बढ़ती हैं।
प्रबन्ध वर्ग यह जानकारी करता है कि उनके अधिकतर सहायक किस स्तर पर रह रहे हैं। अभिप्रेरणात्मक भाषण देने से पूर्व प्रबन्ध को यह विश्लेषण करना चाहिए कि उनके अधिकांश सहायकों की आवश्यकताओं का स्तर क्या है। सामान्य रूप से निम्नस्तरीय सहायक अपने पारिश्रमिक में वृद्धि चाहते हैं, वे नौकरी की सुरक्षा, मकान किराया भत्ता आदि चाहते हैं। उच्चस्तरीय कर्मचारी अधिक सीखना चाहते हैं। अतएव भाषण में प्रत्येक प्रकार के व्यक्तियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखना चाहिए।
भाषण देते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना चाहिए -
1. अपनी शारीरिक भाषा के प्रति सावधान रहना।
2. श्रोताओं को आमने-सामने देखना,
3. अपने स्वर - स्तर को नीचा एवं ऊँचा करना,
4. पर्याप्त जोर से बोलना,
5. उद्धरण एवं आकर्षण शब्दों पर अतिरिक्त जोर देना।
|
|||||










