लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- सर्वेक्षण संचालन पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

सर्वेक्षण संचालन
(Conducting Survey)

सर्वेक्षण का कार्य दृष्टिगत तथ्यों को सिद्ध करने अथवा नए तथ्यों को समझने के लिए किया जाता है। सर्वेक्षण में लोगों के बड़े समूह से प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य रूप से सभी व्यावसायिक संस्थान किसी न किसी विषय से सम्बन्धित सूचनाएँ संकलित करने का कार्य करते हैं। सर्वेक्षण से प्राप्त सूचनाएँ अधिक विषयपरक एवं विश्वसनीय होती है। सर्वेक्षण का कार्य बढ़ती हुई प्रतियोगिता, विज्ञापन नीति, श्रम समस्याओं, कर्मचारियों के निष्पादन आदि से सम्बन्धित होता है।

सर्वेक्षण संचालन की तकनीकें
(Techniques of Conducting Surveys)

सर्वेक्षण संचालन के लिए निम्नलिखित तकनीकों का उपयोग किया जाता है -

1. संगणना तकनीक (Census Technique)- इस तकनीक के माध्यम से किसी समग्र की प्रत्येक मद से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है। जैसे एक उपक्रम द्वारा अपने कर्मचारियों की नई तकनीक के प्रति प्रतिक्रिया जानने हेतु प्रत्येक कर्मचारी से जानकारी की जाती है। इस तकनीक का प्रयोग तब होता है जब समग्र सीमित आकार का हो।

2. निदर्शन तकनीक (Sampling Technique) - सर्वेक्षण करने के लिए समग्र के किसी एक भाग के अध्ययन को निदर्शन तकनीक द्वारा सर्वेक्षण कहा जाता है। इस तकनीक में केवल कुछ वस्तुओं का चयन किया जाता है तथा उन्हीं का अध्ययन किया जाता है। अध्ययन से प्राप्त निष्कर्षों का समग्र के लिए सामान्यीकरण किया जाता है। इस तकनीक का उपयोग तब होता है, जब ऐसे विशाल जन- समूह से सूचना एकत्र करनी हो जिसका पूरा अध्ययन करना असम्भव हो। जैसे एक कम्पनी ग्राहकों से अपनी नई वस्तु जिसे लगभग 10 लाख उपभोक्ता क्रय कर रहे हों, से सम्बन्धित जानकारी एकत्र करनी हो, तो निदर्शन तकनीक ही प्रयोग किया जायेगा।

सर्वेक्षण संचालन के उददेश्य
(Objectives of Conducting Surveys)

सर्वेक्षण संचालन के उद्देश्य निम्नलिखित होते हैं -
1. उपक्रम की नीतियों का मूल्याँकन करने।
2. कर्मचारियों के निष्पादन का आकलन करने।
3. कम्पनी को प्रभावित करने वाले आर्थिक सामाजिक राजनैतिक व धार्मिक कारकों का अध्ययन करना !
4. समग्र के आपसी सम्बन्धों का अध्ययन करना।
5. प्रतियोगिता के प्रभाव का आकलन करना।
6. समग्र की विशेषताओं से सम्बन्धित सूचनाएँ एकत्रित करना।
7. कम्पनी की नीतियों का मूल्याँकन करना।
8. कर्मचारियों के प्रभाव का आकलन करना आदि।

सर्वेक्षण हेतु विचारों का संकलन करने के लिए कर विस्तृत प्रश्नावली तैयार की जाती है। प्रश्नावली में निम्नलिखित प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं -

1. बन्द प्रश्न (Close Questions) - ये लघु उत्तरीय प्रश्न होते हैं। इनका उत्तर एक शब्द हाँ / नहीं में दिया जाता है। जैसे राष्ट्रीयता, जाति, आय, नाम, जन्मतिथि, लिंग, परिवार के सदस्यों की संख्या आदि।

2. श्रेणीगत प्रश्न ( Graded Questions) - इसके अन्तर्गत वे प्रश्न होते हैं जिनका उत्तर एक निर्धारित श्रेणी के आधार पर दिया जाता है। जोकि सूचनादाताओं की स्थिति व भावनाओं का आकलन करने में मददगार सिद्ध होते हैं।

3. खुले प्रश्न (Open Questions) - खुले प्रश्न विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों को पूछने से पहले विचार-विमर्श करना जरूरी होता है। जैसे कम्पनी द्वारा मनोबल को बढ़ाने के लिए किए गए उपाय, कार्यानुभव का विवरण आदि सम्मिलित रहते हैं।

प्रश्नावली तैयार करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखना होता है-

1. जाँच-पड़ताल के उददेश्य,
2. वाँछित सूचनाओं की प्रकृति,
3. प्रश्नावली के प्रकार का निर्धारण,
4. प्रश्नावली का प्रथम नमूना तैयार करना,
5. प्रश्नावली की समीक्षा करना,
6. वर्जित प्रश्नों को छोड़ना,
7. प्रश्नावली पूर्व परीक्षण करना।

विचारों के संकलन के लिए साक्षात्कार विधि का भी उपयोग किया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book