|
बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
||||||
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रशिक्षण प्रस्तुतीकरण पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर -
(Training Presentation)
प्रशिक्षण प्रस्तुतीकरण पूर्णतया औपचारिक होता है। इस प्रकार के प्रस्तुतीकरण से हमारा आशय श्रोतागण को सूचना देना/प्रशिक्षण से जानकारी देना होता है। सामान्य रूप से प्रशिक्षण की प्रकृति सूचनात्मक होती है। श्रोता (अथवा प्रशिक्षणार्थी) कार्य की विशेष प्रक्रिया के प्रति जागरूक किये जाते है।
(Components of Training Presentation)
प्रशिक्षण प्रस्तुतीकरण के संघटक निम्नलिखित हैं-
1. प्रशिक्षण के उद्देश्यों को परिभाषित करना ( Defining the Objectives of Training) - प्रशिक्षण की प्रथम अवस्था में इसके विभिन्न उद्देश्यों एवं कारणों आदि को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर लेना चाहिए। प्रयोग की जाने वाली रणनीति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
2. मानदण्ड का विकास करना ( Developing Criteria) - कार्य के मापन की विधि, कार्यक्षमता मापन के लिए गुणात्मक तकनीकों के विकास हेतु मानदण्ड आदि पर इस अवस्था में विचार किया जाता है।
3. विषय सामग्री उत्पन्न करना ( Deriving Contents) - प्रशिक्षण की विषय- सामग्री को निर्धारित करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों के स्तर उनके अधिगम अनुभव, दृष्टिकोण, प्रशिक्षण प्रस्तुतीकरण के विषय बिन्दुओं आदि पर विचार किया जाता है।
4. विधि एवं सामग्री (Method and Materials) - उद्देश्यों को प्राप्त करने की विधि, प्रशिक्षण का प्रकार एवं विधि, प्रयुक्त सामग्री के प्रकार आदि पर विचार करना चाहिए।
5. प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Programme) - ढाँचा, कुल अवधि, आदि के बारे निर्णय लिया जाता है।
6. प्रशिक्षार्थी (Trainees ) - प्रशिक्षणार्थियों की पहचान की जाती है तथा यह तय किया जाता है कि उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों हैं।
7. प्रशिक्षणोत्तर अनुगमन (Post-training Follow up) - यह अवलोकन किया जाता है कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मशीनों, उपकरणों आदि का उपयोग किस प्रकार किया जाता है। यह भी जाँच की जाती है कि क्या प्रशिक्षणार्थियों को उन्हीं के बलबूते कार्य करने दिया अथवा उनका अवलोकन किया जाये।
8. प्रतिपुष्टि (Feedback ) - यह प्रशिक्षणार्थियों की उनके अपने कार्य पर आधारित प्रतिक्रिया को संदर्भित करती है।
|
|||||










