लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- प्रतिपुष्टि को समझाइये।

अथवा
प्रतिपुष्टि के महत्व को समझाइये।

उत्तर -

प्रतिपुष्टि
(Feedback)

यह सम्प्रेषण प्रक्रिया की अन्तिम गतिविधि है। यह संदेश प्राप्तकर्ता के जवाब व प्रत्युत्तर से सम्बन्धित है। यह संदेश प्राप्तकर्ता का उत्तर या अनुत्तर होता है। प्रतिपुष्टि को सर्वेक्षणों, साक्षात्कारों, पत्रों व प्रश्नावलियों द्वारा पूर्ण किया जा सकता है। यह एक प्रेरक की भाँति है।

सम्प्रेषण प्रक्रिया तब तक अपूर्ण बनी रहती है जब तक कि यह वाँछित कार्यवाही या प्रत्युत्तर को नहीं खोलती। इसलिए प्राप्तकर्ता को सूचना की प्रतिपुष्टि करनी चाहिए। प्रतिपुष्टि प्राप्तकर्ता द्वारा प्राप्त की गयी सूचना का प्रत्युत्तर होती है जिसे सूचना भेजने वाले के पास भेजा जाता है। यह सम्प्रेषण प्रक्रिया की उल्टी दशा होती है। प्रतिपुष्टि की सहायता से संदेश का प्रेषक यह जानता है कि क्या संदेश को ठीक से प्राप्त किया गया है तथा संदेश ने वाँछित प्रभाव डाला है। जैसे ही प्रतिपुष्टि प्राप्त होती है, सम्प्रेषण पूर्ण हो जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book