बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- 'माध्यम' से आपका क्या आशय है? 'सम्प्रेषिती' कौन होता है? अवकूटन क्या है?
उत्तर -
माध्यम
(Medium)
माध्यम एक रास्ता या मार्ग है जिसके माध्यम से संदेश सम्प्रेषक से सम्प्रेषिती के पास पहुँचता है।
यह पुस्तक, अनुवेदन, भाषण, रेडियो, दूरदर्शन, चलचित्र आमने-सामने बातचीत, दूरभाष या पत्र आदि के रूप में हो सकता है।
सम्प्रेषण के निम्नांकित माध्यम होते हैं :
1. प्रकाशन (Print Media ),
2. इलैक्ट्रॉनिक माध्यम एवं सम्प्रेषिती (Communicatee)
3. रूढ़िगत माध्यम।
एक व्यक्ति जो संदेश को प्राप्त करता है सम्प्रेषिती कहलाता है। यह एक व्यक्ति या समूह हो सकता है। सम्प्रेषिती में निम्नांकित विशिष्टियाँ होनी चाहिए :
(i) संदेश को समझने की क्षमता;
(ii) विषय-वस्तु का ज्ञान।
अवकूटन
(Decoding)
इस प्रक्रिया के अन्तर्गत संदेश को समझने के लिए शब्दार्थ लगाये जाते हैं। यह संदेश का विश्लेषण है ताकि इसका सही अर्थ लगाया जा सके। संदेश के निहित भाव को समझने की क्रिया को डिकोडिंग कहते हैं वस्तुतः यह अनुवाद अथवा संकेतों का अर्थ जानने की क्रिया है। प्रेषक द्वारा भाषा, चिन्ह, संकेत द्वारा प्रेषित सन्देश का अनुवाद अथवा अर्थ लगाकर प्रेषक द्वारा भेजे गए अन्तर्भाव को निश्चित अर्थ में समझता है।
|