बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- प्रेजेन्टेशन क्या है? इनका निर्माण कैसे किया जाता है?
अथवा
विद्यमान प्रेजेन्टेशन के आधार पर प्रेजेन्टेशन के निर्माण की प्रक्रिया संक्षेप में बताइये।
उत्तर -
(Presentation)
पावर पॉइंट द्वारा निर्मित प्रत्येक फाइल को प्रेजेन्टेशन (प्रस्तुतीकरण) कहा जाता है तथा प्रत्येक प्रेजेन्टेशन स्लाइड्स का बना होता है। प्रत्येक स्लाइड में वर्ड स्टार क्लिप आर्ट आदि का उपयोग करते हुए टैक्स्ट, टेबल, चार्ट, ग्राफिक, इमेज आदि हो सकते है। प्रत्येक पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन को अग्राँकित चरणों से गुजरना पड़ता है -
1. प्रेजेन्टेशन हेतु स्लाइड्स बनाना।
2. प्रेजेन्टेशन हेतु डिजायन बनाना।
3. आवश्यकतानुसार स्लाइड को पृथक रूप से सम्पादित करना।
4. स्लाइड्स में ऑब्जेक्ट्स को शामिल करना।
पावर पॉइंट उन स्लाइड्स का उपयोग करता है जो प्लेस होल्डर्स के पास होती हैं जहाँ विभिन्न ऑब्जेक्ट्स को जोड़ा जा सकता है।
5. प्रेजेन्टेशन में ट्रांजिशन एवं एनीमेशन को शामिल करना।
6. प्रेजेन्टेशन के दौरान श्रोताओं को देने हेतु नोट्स व सामग्री तैयार करना।
7. श्रोताओं के समक्ष प्रेजेन्टेशन को प्रस्तुत करना।
प्रेजेन्टेशन स्लाइड को बनाना
(Creation of Presentation Slide)
जब पावर पॉइंट प्रारम्भ होता है तो स्क्रीन पर एक विन्डो दिखायी देती है जिसे 'पावर पॉइंट' कहा जाता है।
पावर पॉइंट बॉक्स

नये प्रेजेन्टेशन के निर्माण हेतु 3 ऑप्शन होते हैं -
1. ऑटो कन्टेन्ट विजार्ड,
2. डिजायन टेम्प्लेट,
3. ब्लैंक प्रेजेन्टेशन।
अन्य चौथा ऑप्शन विद्यमान प्रेजन्टेशन को खोलना है।
1. ऑटोकन्टेन्ट विजार्ड (Auto Content Wizard) - ऑटो कन्टेन्ट विजार्ड प्रस्तुत सूचना के प्रकार के आधार पर नये प्रेजेन्टेशन के निर्माण द्वारा उपयोगकर्ता का मार्गदर्शन करता है। विशेष श्रोताओं हेतु सूचना पाने के लिए यह सुझावों की सामग्री प्रदान करता है। यह पूर्व में डिजायन की गयी पृष्ठभूमि (pre-designed background) तथा प्लेसहोल्डर सैटिंग प्रदान करता है।
2. डिजायन टेम्प्लेट (Design Template) - यह पूर्व में डिजायन की गयी पृष्ठभूमि एवं प्लेस होल्डर्स का व्यापक चयन प्रदान करता है परन्तु सुझाव सामग्री प्रदान नहीं करता।
3. ब्लैक प्रेजेन्टेशन (Blank Presentation) - ब्लैंक प्रेजेन्टेशन, प्रेजेन्टेशन के लेखन या निर्माण हेतु ब्लैंक स्लाइड प्रदान करता है।
|