बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- एम एस पॉवर पॉइंट से आप क्या समझते हैं? प्रेजेन्टेशन क्या है तथा इसे किस प्रकार बनाया जाता है? ऑटो कन्टेन्ट विजार्ड की सहायता से प्रेजेन्टेशन तैयार करने की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए।
इस प्रश्न का उत्तर आगे दिये गये सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तरों को मिलाने से पूरा होता है।
सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- एम एस पॉवर पॉइंट से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
पावर पॉइंट
(Power Point)
पावर पॉइंट एम एस ऑफिस का एक भाग है जो स्वयं चलने वाले (self-running) या इन्टरएक्टिव डिस्प्ले का निर्माण करने एवं मौखिक प्रस्तुतीकरण जैसे- भाषण, विक्रय पिचेज या सभाओं की सहायता हेतु मूलपाठ, क्लिप आर्ट, ड्राइंग फीचर्स एवं अन्य आब्जेक्ट्स को जोड़ता है। प्रेजेन्टेशन में ऑडियो / वीडियो स्लाइडें तैयार की जाती हैं। एम एस पावर पॉइंट विन्डो पर आधारित एक प्रेजेन्टेशन प्रोग्राम है जिसमें मेन्यू बार, टूल बार जैसे फॉर्मेटिंग टूल बार, रूलर, नेवीगेशन बटन आदि होते हैं। प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण हेतु ग्राफिक्स, चार्ट, एनीमेशन आदि का उपयोग किया जा सकता है। इन्हें एम एस वर्ड या ऐक्सेल से इम्पोर्ट किया जा सकता है। पावर पॉइंट की सहायता से स्लाइड एवं ट्राँसपेरेन्शीज को आसानी से बनाया जा सकता है।...
पावर पॉइंट से अग्राँकित कार्य किये जा सकते हैं -
1. स्क्रीन पर प्रेजेन्टेशन,
2. 35 एम. एम. स्लाइड,
3. ओवरहैड ट्रांसपेरेन्सी,
4. कागज पर प्रिन्ट आउट,
5. वेब प्रेजेन्टेशन।
प्रेजेन्टेशन की विधि ऑडियन्स कीसंख्या एवं विषय सामग्री पर निर्भर करती है। स्लाइड शो को की बोर्ड या माउस की सहायता से किया जा सकता है। ये कुछ समय के लिए ऑटोमेटिक हो सकते हैं।
|