बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- संदेश क्या है तथा कूटन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर -
संदेश
(Message)
संदेश वह है जो कि सम्प्रेषक द्वारा सम्प्रेषिती को प्रेषित किया जाता है। यह सम्प्रेषक की विषय- वस्तु है। अच्छे संदेश में निम्न गुण होने चाहिए:
1. भाषा में सरलता,
2. स्पष्ट भाषा,
3. विश्वसनीय स्रोत,
4 ठीक,
5. पूर्णता,
6. नवीनता।
कूटन
(Encoding)
संदेश भेजने हेतु उचित शाब्दिक व अशाब्दिक भाषा का प्रयोग कूटन कहलाता है। सम्प्रेषक विचारों को भाषा अर्थात् शब्दों, इशारों, चिन्हों में परिवर्तित करता है, जिनकी जानकारी दोनों पक्षों अर्थात सम्प्रेषक व सम्प्रेषणग्राही दोनों को होती है। संदेश अभिव्यक्ति के लिए प्रयुक्त भाषा संकेत को संकेत भाव कहते हैं सम्प्रेषण की विषय वस्तु अथवा संदेश सदैव भाव वाचक एवं अमूर्त होती है। भाव अभिव्यक्ति के लिए सदैव शब्द संकेत, ध्वनि, दृश्य आदि का सहारा लिया जाता है। सम्प्रेषक अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उपरोक्त संकेतों अथवा शब्दों के समूह को प्रयोग करता है। यह सम्प्रेषक के कौशल पर निर्भर करता है कि वह शब्द, संकेत, दैहिक भाषा, दृश्य, श्रव्य आदि किस माध्यम का चयन करता है तथा प्रभावी अभिव्यक्ति किस प्रकार देता है।
|