बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- व्यावसायिक भाषा का महत्व क्या होता है?
उत्तर -
(Importance of Business Language)
व्यावसायिक भाषा व्यावसायिक संगठनों को निरन्तर तथा सही संचालन में सक्षम बनाने में सहायक होती है। इसके महत्व को निम्नलिखित रूप में समझा जा सकता है -
1. व्यावसायिक भाषा के बिना व्यावसायिक इकाइयों का कीमती समय खराब होता है तथा अस्पष्ट आव्यूह के कारण निर्णय गलत हो जाते हैं तथा रिपोर्ट विश्लेषण में विलम्ब होता है।
2. व्यावसायिक इकाइयाँ सर्वमान्य व्यावसायिक भाषा को अपनाकर संदेह एवं स्पष्टता को दूर कर सकती है तथा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सहयोग को स्थापित कर सकती हैं।
अंग्रेजी भाषा का व्यावसायिक दुनिया में वर्चस्व है। यह प्रमुख रूप से व्यापार एवं वाणिज्य के प्रयोजनों को पूरा करने के लिए विश्व के अन्य भागों में फैली। भारत में दो सौ वर्षों से भी ज्यादा समय से यह भाषा प्रचलन में है। यह हमारी न केवल सम्बद्ध राज भाषा है वरन् व्यवसाय एवं प्रशासन की भाषा भी है। यहाँ यह तथ्य बताना महत्वपूर्ण है कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा खुली अर्थव्यवस्था बन गयी। अब अधिकांश क्षेत्रों में विदेश निवेश को खोल दिया गया है। विश्व के सभी भागों से कम्पनियाँ अपने कार्यालयों को भारत में स्थापित कर रही हैं तथा भारतीय कम्पनियों के साथ टाई अप कर रही हैं। विदेशों में रह रहे बहुत से भारतीय विदेशों से अपने देश में वापस आकर व्यावसायिक इकाइयाँ स्थापित कर रहे हैं तथा नवीन तकनीकों को अपना रहे हैं। नये स्वतन्त्र अफ्रीकी एवं एशियाई देशों के साथ भी व्यापार का विस्तार हो रहा है। अधिकांश महत्वाकांक्षी युवक एवं युवतियाँ व्यावसायिक क्षेत्र में नौकरी के अवसर देख रहे हैं। इन क्षेत्रों में सफलता हेतु पहली एवं सर्वप्रमुख शर्त अंग्रेजी में प्रभावी सम्प्रेषण की क्षमता का होना है।
किसी भी भाषा का प्रथम उद्देश्य सम्प्रेषण करना होता है तथा सम्प्रेषण इस बात पर निर्भर करता है कि सम्प्रेषणकर्ता को भाषा व इसके व्याकरण का कितना ज्ञान है। सही लिखने के लिए व्यक्ति को स्पष्ट एवं तार्किक रूप से लिखने में सक्षम होना चाहिए तथा उसकी स्पष्ट व तार्किक सोच होनी चाहिए।
|