लोगों की राय

बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2669
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण

प्रश्न- आवाज मेल क्या है? इसका प्रभावी प्रयोग कैसे किया जा सकता है?

उत्तर -

आवाज मेल या वॉयस मैसेज
(Voice Mail or Voice Messages)

इस तकनीक के द्वारा अनुपलब्ध व्यक्ति के लिये इलेक्ट्रानिक वॉयस मेल बॉक्स में संदेश उसी प्रकार छोड़ा जाता है, जिस प्रकार टेलीफोन माध्यम द्वारा छोड़ा जाता है। संदेश में स्पष्टता होनी अत्यन्त आवश्यक है। आपको अपना नाम, पता व टेलीफोन नम्बर सहज रूप में मेल बॉक्स में डालना चाहिये। यदि आप तुरन्त प्रतिक्रिया चाहते हैं तो आपको संदेश में इसकी सूचना दे देनी चाहिये। यदि आप श्रोता से पुनः बात करना चाहते हैं तो अपना पता व उपलब्ध होने का समय भी संदेश के साथ छोड़ना चाहिए। अपने संदेश का अन्त सहज व मैत्रीपूर्ण ढंग से करना चाहिये।

वॉयस मैसेज या आवाज मेल के उपयोग या लाभ
(Advantages of Voice Mail or Voice Messages)

(1) इसके प्रयोग द्वारा संदेश को संग्रहित किया जा सकता है।
(2) इसके प्रयोग द्वारा प्राप्तकर्ता की अनुपस्थिति में भी संदेश दिया जा सकता है।
(3) इससे समय, धन व ऊर्जा की बचत होती है।
(4) इसके प्रयोग द्वारा प्राप्तकर्त्ता संदेश को मूल रूप में प्राप्त कर सकता है।
(5) इसके प्रयोग द्वारा एक ही संदेश को विभिन्न व्यक्तियों के मेल बॉक्स में डाला जा सकता है।
(6) इसके प्रयोग द्वारा टेलीफोन अवरोधों को दूर करके उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book