बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- पेजर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
पेजर
(Pager)
भारत में पेजर का 1982 में एशियन गेम्स के दौरान पहली बार प्रयोग किया गया। यह आयताकार सीढ़े तीन इंच लम्बा तथा ढाई इंच चौड़ा छोटा-सा यन्त्र होता है जो आने वाले सन्देशों को लिखित रूप में यन्त्र की स्क्रीन पर दिखाता है। इसमें सन्देश भेजने वाला पेज नम्बर घुमा देता है और अपना सन्देश अपनी आवाज में दे देता है। पेजिंग सेवा प्रदान करने वाले सन्देश को विद्युतं प्रणाली द्वारा पेजरधारक के पेजर्स पर प्रिन्ट करवा देते हैं। सन्देश बिना बात-चीत के पहुँच जाता है और पेजरधारक को वापसी सन्देश हेतु समय प्रदान कर दिया जाता है। वह फोन करके मालूम कर सकता है कि सन्देश मिल गया है अथवा नहीं। दूसरे रूप में पेजर्स पर अपना सन्देश भी निश्चित समय पर प्राप्त कर सकता है।
|