बी काम - एम काम >> बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीकाम सेमेस्टर-1 व्यावसायिक सम्प्रेषण
प्रश्न- "इलेक्ट्रॉनिक मेल में कम्प्यूटर संजाल की आवश्यकता होती है।' इसे स्पष्ट करते हुए ई-मेल का उपयोग एवं लामों को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
ई-मेल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर -
ई-मेल
(E-mail)
ई-मेल को इलक्ट्रॉनिक मेल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अन्तर्गत दूरसंचार सम्पर्क (telecommunication links) से होकर संदेशों को भेजा जाता है। यदि दो कम्प्यूटर टर्मिनल (terminal) एक दूसरे से दूरी पर स्थित हों तथा व संजाल (network) से जुड़े हों तो संदेशों को भेजा जा सकता है। संदेश को एक कम्प्यूटर पर टाइप किया जाता है तथा इलैक्ट्रॉनिक इम्पल्सेस (electronic impulses) के माध्यम से अन्य कम्प्यूटर को भेज दिया जाता है।
ई-मेल का प्रयोग दूरभाषित (telephonic) संदेश को भेजने में भी किया जा सकता है।
ई-मेल का प्रयोग करना (Using E-mail) : ई-मेल का प्रयोग करने के लिए संजाल क्षेत्र (network area), एक पी. सी., एक टेलीफोन, एक मोडेम तथा मोडेम सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने की आधारभूत जानकारी की आवश्यकता होती है।
1. ई-मेल भेजने हेतु (To send an E-mail) :
(i) लॉग ऑन कीजिए ( यूजर्स के नाम व पासवर्ड से नेटवर्क से जुड़ना)
(ii) रिसीवर चुनिये ( प्राप्तकर्ता का ई-मेल पता)
(iii) संदेश को कम्पोज ( लिखना ) कीजिए।
(iv) संदेश भेजने का निर्देश दीजिए।
2. ई-मेल संदेश प्राप्त करने हेतु (To receive E-mail Message) :
(i) लॉग ऑन कीजिए।
(ii) नई मेल की सूची देखिए।
(iii) संदेश को चुनिये।
ई-मेल में प्रयोग होने वाले शब्द संक्षेप व उनके पूर्ण रूप :
1. |
ए.एस.ए.पी | एज सून एज पॉसिबल |
2. |
बी.बी.एल. | बी बैक लेटर |
3. |
बी. टी. डब्ल्यू. | बाई दिवे |
4. |
एफ. वाई. आई. | फॉर योर एन्फॉर्मेशन |
5. |
आई.ए.ई. | इन एनी ईवेण्ट |
6. |
आई.एम.ओ. | इन माई ऑपिनियन |
7. |
आई. ओ. डब्ल्यू. | इन अदर वर्ड्स |
8. |
एल.ओ.एल. | लॉफिंग आउट एलाउड |
9. |
एन.बी.डी. | नो बिग डील |
10. |
टी.आई.ए. | थैंक्स इन एडवान्स |
11. |
डब्ल्यू.वाई. एस. आई.डब्ल्यू. वाई. जी. | व्हाट यू सी इज वाट यू मैट |
ई-मेल के लाभ (Advantages of E-mail) : इसके मुख्य लाभ निम्नवत हैं :
1. संदेशों को भेजने का शीघ्रतम साधन;
2. प्रापक पर कोई दबाव नहीं;
3. अधिक आरामदायक व अनौपचारिक;
4. टेलीफोन टैग (tag) से सुरक्षा मिलना;
5. एक साथ बहुत लोगों को संदेश देना;
6. अतिरिक्त सूचना;
7. अत्यन्त गोपनीय एवं सुरक्षित
8. संग्रह की सुविधा।
आज ई-मेल संचार का अत्यन्त लोकप्रिय साधन बन चुका है। ई-मेल के उपरोक्त लाभ इसके असंख्य लाभों में से नमूना मात्र हैं। ई-मेल सुविधा, गति, गुप्तता एवं मितव्ययिता का एक साथ पूर्णसंयोजन प्रस्तुत करता है। ई-मेल इन्टरनेट पर प्रयुक्त होने वाली सर्वाधिक व्यापक सेवा है।
|