लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 4. शिक्षक सहायक सामग्री कितने प्रकार की होती है?

उत्तर - भौतिक विज्ञान के शिक्षण में प्रयुक्त शिक्षण सहायक साधनों को निम्न चार भागों में विभक्त कर अच्छी तरह समझा और प्रयोग में लाया जा सकता है-

श्रव्य सहायक साधन (Audio Aids) - इस वर्ग में वे सहायक साधन आते हैं जिनसे केवल मात्र सुनकर प्राप्त किया जा सकता है। श्रवणेन्द्रियों के ज्ञान प्राप्ति में सहायक होने के कारण इन्हें श्रव्य सहायक साधन कहा जाता है। इस प्रकार के सहायक साधनों के रूप में हम रेडियो, टेपरिकार्डर, माइक्राफोन आदि के नाम ले सकते हैं।

दृश्य सहायक साधन (Visual Aids)- इस वर्ग में वे सहायक साधन आते हैं जिनसे देखकर ज्ञान प्राप्त करने में सुविधा होती है। दृश्येन्द्रियों (आँखों) से ज्ञान प्राप्ति होने के कारण इन्हें दृश्य सहायक साधन का नाम दिया जाता है। इसके उदाहरण के रूप में सभी प्रकार की चित्रात्मक तथा दृश्यात्मक सामग्री व साधनों जैसे चार्ट, चित्र, फोटोग्राफ, मॉडल, श्यामपट्ट, बुलेटिन बोर्ड, स्लाइड, ट्रांसपेरेन्सीज आदि का नाम लिया जा सकता है।

दृश्य-श्रव्य सहायक साधन (Audio-visual Aids) - इस वर्ग में वे सभी शिक्षण सहायक साधन आते हैं जिनसे देखकर तथा सुनकर दोनों ही तरह से ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलती है। इनका सम्बन्ध इस तरह हमारी दृश्येन्द्रियों (आँखों) तथा श्रवणेन्द्रियों (कानों) दोनों से ही एक साथ उपयोग से होता है। ऐसे साधनों के उदाहरण के रूप में हम सजीव पदार्थ, टेलीविजन, चलचित्र (movies), वीडियो * फिल्म आदि का नाम ले सकते हैं।

क्रियात्मक सहायक साधन (Activity Aids) - इस वर्ग में उन सभी शिक्षण सहायक साधनों को शामिल किया जा सकता है जिनमें विद्यार्थियों को सक्रिय रहकर अपनी सभी ज्ञानेन्द्रियों तथा कर्मेन्द्रियों के प्रयोग के समुचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यहाँ विद्यार्थी वांछित अधिगम अनुभव अर्जित करने हेतु देखकर, सुनकर, चखकर, छूकर तथा सूंघकर कैसे भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा उन्हें अपनी कर्मेन्द्रियों का उपयोग करके सीखने (learning by doing) के भी पूरे-पूरे अवसर मिलते हैं।

भौतिक विज्ञान के अधिगम में सहायक इस प्रकार के साधनों में निम्न को शामिल किया जा सकता है-

(1) वैज्ञानिक भ्रमण या पर्यटन,
(2) विज्ञान मेले तथा प्रदर्शनियाँ,
(3) विज्ञान संग्रहालय,
(4) प्रकृति अध्ययन कॉर्नर,
(5) प्रयोगशाला तथा कार्यशालाओं में दिये जाने वाले प्रायोगिक कार्य,
(6) प्रोजेक्ट कार्य।

शिक्षण सहायक साधनों का वर्गीकरण एक अन्य अंग से भी किया जाता है। इसके अनुसार, हम इन्हें हार्डवेयर (Hardware) तथा सोफ्टवेयर (Software) इन दो श्रेणियों में विभाजित करते हैं।

हार्डवेयर श्रेणी में सभी प्रकार के मशीनी उपकरणों; जैसे-एपीडाइस्कोप, मैजिक लैन्टर्न, विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्टर्स, रेडियो, टेलीविजन, टेपरिकार्डर, वीडियो, शिक्षण मशीन तथा कम्प्यूटर आदि को शामिल किया जाता है। सॉफ्टवेयर श्रेणी में सभी तरह की चित्रात्मक सामग्री; जैसे-चार्ट, चित्र, मानचित्र, आरेख, मॉडल, नमूने, वास्तविक पदार्थ, स्लाइड, फिल्मस्ट्रिप, ऑडियो तथा वीडियो टेप आदि को शामिल किया जाता है। अधिकतर ऐसी सभी सामग्री जो हार्डवेयर उपकरणों में प्रयुक्त होकर उन्हें उनकी कार्यप्रणाली में मदद कर शिक्षण सहायक साधन बनने के योग्य बनाती है, सॉफ्टवेयर श्रेणी में शामिल की जाती है। इस तरह जहाँ हार्डवेयर अपने उपयोग हेतु सॉफ्टवेयर पर पूरी तरह आश्रित रहते हैं, वहाँ सॉफ्टवेयर अपने स्वतन्त्र रूप में काम में लाये जा सकते हैं। चित्र, मानचित्र, ग्राफ, मॉडल, मुद्रित सामग्री आदि बिना किसी हार्डवेयर उपकरण (एपीडाइस्कोप, प्रोजेक्टर आदि) के भी भली-भाँति शिक्षण-अधिगम हेतु प्रयोग में लाई जा सकती है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book