शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 5. शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करने में सावधानियों को बताइये।
उत्तर - शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करने में सावधानियाँ (Precautions in Use of Teaching Learning Materials)
शिक्षण सहायक सामग्री यद्यपि शिक्षण प्रक्रिया को आसान एवं प्रभावशाली बनाती है परन्तु इसके लिए आवश्यक है कि अध्यापक को यह पता होना चाहिए कि इसका उपयोग किस प्रकार तथा कैसे करना चाहिए? अतः शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग करते समय निम्नांकित बातों का ध्यान रखना चाहिए -
1. कक्षा में शिक्षण सामग्री का उपयोग करने से पूर्व उसकी उपयोगिता पर विचार करना चाहिए।
2. किस प्रकरण में, किस प्रकार की सामग्री प्रयुक्त करनी है, एवं कितनी मात्रा में? इस प्रश्न का गहराई से विचार पूर्व में ही कर लेना चाहिए, क्योंकि ध्यान रहे कि अधिक शिक्षण सामग्री का उपयोग भी सीखने पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और इसके विपरीत स्थिति में भी नकारात्मक ही प्रभाव डालता है।
3. यह केवल सहायक सामग्री है जो किसी सिद्धान्त या अन्य विचार को समझने में सहायता करती है। अत: यह केवल साधन है, साध्य नहीं।
4. इसको प्रयोग में लाने का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए अर्थात् इसका प्रयोग विद्यार्थियों को स्थायी ज्ञान देने के लिए होता है, उनका मनोरंजन करने के लिए नहीं।
5. अध्यापक को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि वह कितनी बड़ी कक्षा में शिक्षण कार्य करेगा?
6. अध्यापक को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उसे किस स्तर पर शिक्षण सामग्री का प्रयोग करना है तथा उसकी बुद्धिलब्धि क्या है?
7. सहायक सामग्री का उपयोग किस प्रकार से किया जाये? यह भी अध्यापक को भली-भाँति जानना चाहिए, अन्यथा सहायक सामग्री उपलब्ध होते हुए भी उसके सहारे पाठ का विकास करने में वह असमर्थ रहेगा।
|
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
No reviews for this book