शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 2. शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग बताइए।
उत्तर - शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग निम्नलिखित हैं -
(1) शिक्षण सामग्री छात्रों का ध्यान शीघ्रता के साथ आकर्षित करके अधिगम को
प्रोत्साहित करती है।
(2) उचित रीति से विकसित की गई शिक्षण सामग्री शिक्षण को प्रभावी बनाती है।
(3) शिक्षण सामग्री, शिक्षण सम्प्रत्यय विकसित करने में सहायक और अधिगम में
क्रमबद्धता बनाये रखती है।
(4) शिक्षण सामग्री छात्रों की एक से अधिक ज्ञानेन्द्रिय को एक साथ प्रयोग में
लाने में सहायक होती
(5) शिक्षण सामग्री विषय से सम्बन्धित मूर्त एवं सीधे अर्थपूर्ण अनुभव देने में
सहायक है।
(6) शिक्षण सामग्री जटिल सम्प्रत्ययों को स्पष्ट करने, सूचना को एकत्रित रखने
तथा क्रियात्मक पक्ष को दृश्य उपकरणों के माध्यम से स्पष्ट करने में सहायक होती
है।
(7) सावधानी से विकसित की गई स्लाइड्स, चार्ट, चित्र तथा चलचित्र अर्थपूर्ण
व्याख्या करने में सहायक हैं।
(8) शिक्षण सामग्री द्वारा पूर्वज्ञान की जाँच एवं प्रतिपुष्टि सम्भव है।
(9) शिक्षण सामग्री वैयक्तिक एवं सामूहिक अनुदेशन को प्रभावी बनाती है।
(10) शिक्षक उपयुक्त शिक्षण सामग्री के प्रयोग से अनावश्यक व्याख्यान को कम
करके शिक्षण में व्यावहारिकता तथा वास्तविकता ला सकता है।
(11) शिक्षण सामग्री के उपयोग से कक्षा में नीरसता कम की जा सकती है।
|