लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 3. पाठ-योजना के प्रकारों को बताइए।

उत्तर - विभिन्न पाठ योजनाओं को उनके स्वरूप के आधार पर निम्न प्रकार वर्गीकरण किया जा सकता है-

1. व्यापक पाठयोजना (Macro Lesson Plan) - यह एक दीर्घकालीन पाठ योजना है। यह पाठ योजना लगभग 35-45 मिनट तक पूर्ण कालांश के दौरान पढ़ाने के लिए तैयार की जाती है। इसमें शिक्षण सामग्री का समावेश अधिक मात्रा में होता है। शिक्षार्थियों की विभिन्न क्रियाओं पर अधिक ध्यान दिया जाता है। प्रचलित शिक्षण अभ्यास में इसी प्रकार की पाठ-योजना का प्रचलन है।

2. सूक्ष्म पाठयोजना (Micro Lesson Plan)- यह पाठ योजना अल्पकालीन पाठ योजना है इसमें दीर्घ शिक्षक सामग्री को छोटे-छोटे खण्डों में विभक्त कर दिया जाता है। इसमें शिक्षण का एक खण्ड लगभग 5-10 मिनट के लिए तैयार किया जाता है। यह पाठ योजना शिक्षक व्यवहार में सुधार एवं उनके गुणात्मक विकास पर अधिक बल देती है। अधिकतर इसका प्रयोग शिक्षक प्रशिक्षण में किया जाता है।

3. लिखित पाठयोजना (Written Lesson Plan) - वे पाठ योजनाएँ जिन्हें शिक्षण कक्षा में शिक्षण से पूर्व लिखित रूप में तैयार करता है। लिखित पाठ योजनाएँ कहलाती हैं। पाठ योजना पुस्तिका में पूरे कालांश की शिक्षण प्रक्रियाओं को लिखकर उसी के अनुरूप कक्षा अध्यापन किया जाता है।

4. अलिखित पाठयोजना (Unwritten Lesson Plan) - एक अनुभवी एवं लम्बे समय से शिक्षण एवं विषय से सम्बन्धित व्यक्ति समयाभाव के कारण कक्षा-शिक्षण के पूर्व अपने मस्तिष्क में अपनी कक्षा में शिक्षण करने वाले सम्पूर्ण पाठ की रूपरेखा बना लेता है और कक्षा में शिक्षण के दौरान उसी रूपरेखा का अनुसरण करता है। कार्य की दृष्टि से यह पाठ योजना अधिक लचीली है। इसमें शिक्षक परिस्थिति के अनुसार स्वयं के प्रस्तुतीकरण में मोड़ लेता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book