शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 4. इकाई योजना के गुण वदोष लिखिए।
उत्तर-इकाई योजना के गुण
(Merits of Unit Plan)
इकाई योजना के गुण निम्नलिखित हैं-
(1) यह कक्षा में प्रयोग के लिये नवीन प्रक्रियाओं एवं अनुभवों के चयन में
सहायता करती है।
(2) यह विभिन्न पाठों के अन्तर्गत समन्वय स्थापित करती है।
(3) इकाई योजना शिक्षार्थियों में निश्चित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आगे अनुभव
प्रदान करती है।
(4) इकाई पाठ-योजना शिक्षण में लोचशीलता प्रदान करती है।
(5) यह पाठ-योजना अधिक मनोवैज्ञानिक है।
(6) इकाई पाठ्य-योजना भविष्य में आने वाली समस्याओं का पूर्ण ज्ञान कराती है।
इकाई योजना के दोष
(Demerits of Unit Plan)
इकाई योजना के दोष निम्नलिखित हैं -
(1) कभी-कभी इकाई का एक पाठ इतना अधिक लम्बा हो जाता है कि उसे एक कालांश में
नहीं पढ़ाया जा सकता है जिससे कि समन्वय स्थापित करने में समस्या उत्पन्न होती
है।
(2) यह पाठ-योजना सम्पूर्ण इकाई को छोटे-छोटे भागों में विभक्त कर देती है
जिससे कि पूर्व इकाई का महत्त्व कम हो जाता है। इकाई का महत्त्व कम हो जाने पर
यह विधि कम रुचिकर होती है।
(3) इस विधि में बहुत अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है।
(4) इस विधि में शिक्षक तथा शिक्षार्थियों के मध्य समन्वय का अभाव रहता है। (5)
इस विधि में प्रदान किया गया ज्ञान अपूर्ण रहता है।
(6) इस विधि में शिक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिये अधिक समय की आवश्यकता
होती है।
(7) यह विधि अधिक खर्चीली है।
(8) इस विधि में शिक्षण में प्रभावशीलता का अभाव रहता है।
(9) इस विधि में छात्रों की समस्याओं का भली-भाँति निराकरण नहीं हो पाता है।
|