शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 1. इकाई योजना में प्रयुक्त सोपानों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-इकाई योजना के सोपान
(Steps of Unit Plan)
इकाई योजना के सोपान या पद निम्नलिखित हैं -
(1) तैयारी सर्वप्रथम छात्रों को विषय-वस्तु से अवगत कराया जाता है तथा शिक्षक
द्वारा उनकी मानसिक क्षमता का आकलन किया जाता है जिससे विषय-वस्तु के साथ उनकी
तारतम्यता बनायी जा सके।
(2) पूर्व ज्ञान शिक्षक के लिए यह अति विश्यक है कि नवीन ज्ञान उपलब्ध कराने के
पूर्व व उस विषय से सम्बन्धित छात्रों का पूर्व ज्ञान जाँच लें और उनके पूर्व
ज्ञान के आधार पर ही उनको नवीन जानकारियाँ उपलब्ध करायें।
(3) प्रस्तुतीकरण यह सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि यदि किसी शिक्षक को
विषय का पूर्ण ज्ञान है परन्तु उसका प्रस्तुतीकरण अच्छा नहीं है तो वह छात्रों
के लिए व्यर्थ है। अत: शिक्षक को छात्रों के अन्दर विषय के प्रति रुचि पैदा
करनी चाहिए तथा उनका ध्यान विषय-वस्तु की ओर आकृष्ट करना चाहिए।
(4) संक्षिप्तीकरण—पाठ के अन्त में महत्वपूर्ण बिन्दुओं को सार के रूप में
बताना चाहिए।
(5) अभ्यास प्रश्न—पाठ को समझाने के उपरान्त कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों, को
शिक्षक द्वारा कक्षा में पूछना चाहिए तथा कुछ प्रश्नों को गृह कार्य के हल करने
को देना चाहिए जिससे छात्रों के ज्ञान की पुनरावृत्ति हो जाए।
|