लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 1. ठोस ईंधन के तीन उदाहरण दीजिये।
कोयला, कोक तथा मोम
2. द्रव ईंधन के उदाहरण दीजिये।
- मिट्टी का तेल, डीजल एवं पेट्रोल।
3. गैस ईंधन के उदाहरण दीजिये।
L.P.G. गैस तथा प्राकृतिक गैस। अध्यापक कथन ईंधन प्रकृति में तीनों रूपों में पाया जाता है। आवश्यकतानुसार अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग ईंधन का प्रयोग किया जाता है।

श्याम-पट सारांश-

1. वे पदार्थ जो जलने पर ऊष्मा उत्पन्न करते हैं, ईंधन कहलाते हैं।
2. भट्टी में जलाने के लिए कोयला प्रयुक्त होता है।
3. बसों एवं कारों में ईंधन के रूप में डीजल तथा पेट्रोल का प्रयोग करते हैं।
4. गैस सिलन्डरों में L.P.G. गैस भरी जाती है।
5. जलने पर द्रव तथा गैसीय ईंधन कम धुआँ देते हैं।
6. गाँव में चूल्हों में ईंधन के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

पुनरावृत्ति प्रश्न-

1.ईंधन किसे कहते हैं?
2. ईंधन कितने रूपों में पाया जाता है?
3. कार व स्कूटर किस ईंधन से चलते हैं?
4. गैस सिलन्डरों में कौन-सी गैस होती है?
5. ठोस ईंधन के उदाहरण बताइये।
6. कोयलों की प्राप्ति कहाँ से होती है?
7. डीजल कहाँ से प्राप्त होता है?

निरीक्षण कार्य अध्यापक कक्षा में छात्रों के कार्यों का निरीक्षण करेगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

गृह कार्य सभी छात्र ईंधन की विभिन्न अवस्थाओं व उनके उपयोग को घर से लिखकर लायेंगे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book