शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 5. कक्षा के रसायन विज्ञान के किसी एक प्रकरण पर पाठयोजना तैयार
कीजिये।
उत्तर -पाठ योजना-4
कक्षा-IX
विषय-रसायन विज्ञान
प्रकरण —ईंधन (Fuels)
दिनांक-10 जनवरी, 2016
अवधि 40 मिनट
सामान्य उद्देश्य-
1. छात्रों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
2. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना।
3. छात्रों की तर्क शक्ति को विकसित करना।
4. छात्रों का रसायनिक तथ्यों, सिद्धान्तों व प्रत्ययों का ज्ञान कराना।
5. छात्रों को दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता का ज्ञान कराना।
विशिष्ट उद्देश्य छात्रों को ईंधन (Fuels) के बारे में जानकारी देना।
1. लकड़ी का कोयला, मोम, चारकोल आदि।
2. पेट्रोल व डीजल।
3. चॉक डस्टर।
4. श्याम-पट।
पूर्व ज्ञान-छात्र दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले ईंधन के बारे में परिचित
है।
प्रश्न
सम्भावित उत्तर
1. ईंधन किसे कहते हैं?-वे पदार्थ जो जलने पर ऊष्मा देते हैं, ईंधन
कहलाते हैं।
2. रसोई घर में खाना किससे पकाते हैं?- गैस सिलन्डरों के द्वारा।
3. सिलन्डरों में ईंधन किस रूप में जलता है? - गैस के रूप में।
4. सिलन्डरों में कौन-सी गैस भरी जाती है? – उत्तर नहीं दे पाते।
उद्देश्य कथन आज हम कक्षा में ईंधन के बारे में अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण - अध्यापक द्वारा छात्रों से निम्नलिखित प्रश्न पूछे जायेंगे।
प्रश्न
उत्तर
1. ईंधन किस-किस अवस्था में पाया जाता है? - ठोस, द्रव तथा गैस।
2. कोयला किस प्रकार का ईंधन है? -ठोस।
3. कोयला का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है? अंगीठी व भट्टियों में जलाने के
लिए।
4. बसों में ऊष्मा का क्या साधन है?-डीजल।
5. घरों में खाना किससे बनाते हैं?- गैस के द्वारा।
6. पैट्रोल तथा डीजल को कैसे प्राप्त किया जाता है? - उत्तर नहीं दे पाते हैं।
अध्यापक कथन-पेट्रोल तथा डीजल को पृथ्वी के नीचे खुदाई करके प्राप्त किया जाता
है यह खनिज तेल के रूप में प्राप्त है इसके बाद इसकी सफाई करके पेट्रोल व डीजल
को अलग किया जाता है।
|