शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 3. विज्ञान पुस्तकालय के लिए पठन सामग्री का वर्गीकरण कैसे किया
जा सकता है?
अथवा
विज्ञान पुस्तकालय पर टिप्पणी लिखिये।
उत्तर-विज्ञान पुस्तकालय की पठन सामग्रियाँ
(Reading Material of Science Library)
विज्ञान पुस्तकालय के लिए पठन-सामग्री का वर्गीकरण निम्नलिखित के अनुसार किया
जा सकता है-
1. पाठ्य-पुस्तकें (Text-Books) - प्रत्येक कक्षा के लिए एक से अधिक
पाठ्य-पुस्तकें अलग-अलग लेखकों द्वारा निर्धारित होती हैं। विद्यालय के बजट के
अनुसार पुस्तकालय में उपयुक्त संख्या में कई लेखकों की पाठ्य-पुस्तकें होनी
चाहिए। इन पुस्तकों के अध्ययन से शिक्षार्थियों की रुचि का विकास तो होता ही है
साथ ही वे अपने ज्ञान का विस्तार भी करते हैं।
2. अनुपूरक और प्रेरणास्पद पुस्तकें (Supplementry and Inspirational bookes) -
इसके अन्तर्गत वह साहित्य आता है जिससे विद्यार्थियो का मनोरंजन हो साथ ही
उन्हें प्रेरणा भी मिले। ये पुस्तके रोमांचकारी कृतियों के अध्ययन के प्रति
छात्रों को आकर्षित करने का सशक्त साधन है। इनसे प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों की
जिज्ञासा भी शान्त और अभिप्रेरित होती है।
3. विज्ञान की पत्र-पत्रिकाएँ (Science Journals and Magazins) - विज्ञान के
सफल शिक्षण के लिए उसकी नवीनतम् खोजों की जानकारी रखना एक विज्ञान शिक्षक के
लिए आवश्यक है। वर्तमान वैज्ञानिक और तकनीकी युग में यह एक मूल आवश्यकता है।
इसके लिए हम विज्ञान की पत्र-पत्रिकाओं से विज्ञान में हो रहे नवाचर की नवीन
जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। इसके साथ ही इनसे पाठकों को विज्ञान के क्षेत्र
में अनुसंधान कार्य करने की अभिप्रेरणा मिलती है। विज्ञान शिक्षक अपने शिक्षण
अनुभवों का लाभ इनके माध्यम से दूसरों तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करता है।
4. पृष्ठभूमि पुस्तकें (Background Books) - ऐसी पुस्तकें जो किसी विशिष्ट
क्षेत्र में विकास और प्रगति की पृष्ठभूमि को स्पष्ट करती है, छात्रों के लिए
बहुत उपयोगी होती है। इन पुस्तकों को पुस्तकालय में अवश्य स्थान दिया जाना
चाहिए। ऐसी पुस्तकों में चन्द्रमा की कहानी','पृथ्वी की कहानी', 'भाप इन्जन की
कहानी, विज्ञान का दर्शन आदि प्रमुख हैं।
|