लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 2. विज्ञान प्रदर्शनी पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
अथवा
विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्यों को बताइये।

उत्तर-विज्ञान प्रदर्शनी
(Science Exhibition)

विज्ञान शिक्षण में विज्ञान मेला जितना महत्व रखता है, उतना ही प्रदर्शनियों का आयोजन भी महत्व रखता है। इसके माध्यम से अभिभावकों एवं जनसाधारण को विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली प्रगति से अवगत कराया जाता है और इससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक प्रवृत्तियों का विकास किया जाता है। जहाँ छात्रों द्वारा निर्मित विज्ञान सम्बन्धी चीजें, मॉडलों एवं उपकरणों आदि को प्रदर्शन के लिये रखा जाता है उसे विज्ञान प्रदर्शनी कहते हैं।

विज्ञान प्रदर्शनी का प्रतिवर्ष विद्यालय, क्षेत्र, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन नियमित रुप से किया जाता है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न किया जाता है, जबकि राज्य स्तर पर इसका आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान या राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त नेशनल काउन्सिल ऑफ साइन्स म्यूजियम भी प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। विज्ञान प्रदर्शनी प्रत्येक शिक्षा सत्र के सह-पाठ्यचारी क्रियाकलाप का एक नियमित कार्यक्रम बन चुकी है।

विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्य
(Aims of Science Exhibition)

विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्य निम्नलिखित हैं -

1. विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करती है।
2. विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र अपने हाथ से बने मॉडल एवं चित्रों का प्रदर्शन करते हैं जिससे वे अनुसंधान की प्रवृत्ति, सृजन एवं कौशल का विकास करते हैं।
3. विज्ञान के प्रति छात्रों में अभिरुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। 4. प्रदर्शनियों के माध्यम से छात्रों एवं जनसाधारण की विज्ञान में रुचि उत्पन्न की जाती है।
5. इसका उद्देश्य विज्ञान के प्रति समस्या समाधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना होता है।
6. विज्ञान प्रदर्शनियों का उद्देश्य वैज्ञानिक खोजों एवं उनकी क्षमताओं की अभिव्यक्ति के लिए समुचित तकनीकी विकास करना होता है।
7. इसका उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीकी के बीच अन्तर-सम्बन्ध से परिचित कराना होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book