लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 1. विज्ञान मेले पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
अथवा
एन.सी.ई.आर.टी के अनुसार विज्ञान मेले का आयोजन करने के उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-विज्ञान मेले
(Science Fairs)

विज्ञान मेले ज्ञान प्राप्ति का ऐसा मंच है जिसमें छात्र, शिक्षक, माता-पिता व समाज के अन्य व्यक्ति एक साथ मिलकर ज्ञानार्जन कर सकते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होता है। इन मेलों में कई विद्यालयों के छात्र एक साथ मिलकर विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा कार्यक्रमों में भाग लेते हैं जिससे आपस में परस्पर विचारों के आदान-प्रदान से ज्ञान में वृद्धि होती है। इन मेलों का आयोजन N.C.E.R.T. व राज्य सरकारों के अतिरिक्त कई अन्य संस्थाएँ भी करती हैं।

शिक्षा-शब्दकोश के अनुसार, विज्ञान मेला छात्रों के प्रदर्शन हेतु वस्तुओं का संग्रह कहलाता है। इसमें प्रत्येक वस्तु जैविक, रासायनिक, भौतिक व तकनीकी सिद्धान्त, प्रयोगशाला विधि और विकास के लिए कुछ प्रक्रियायें प्रदर्शित करने के लिए तैयार की जाती हैं।

विज्ञान मेलों के उद्देश्य
(Objectives of Science Fairs)

(1) छात्रों का अपने विचारों को प्रस्तुत करना तथा कक्षा शिक्षण को प्रोत्साहित करना।

(2) छात्रों के द्वारा तैयार विज्ञान सम्बन्धी सामग्री को प्रदर्शित करके अन्य छात्रों को प्रोत्साहित करना।
(3) मेले में भाग लेने वाले छात्रों में विज्ञान सम्बन्धी आकर्षण पैदा करना।
(4) प्रतिभाशाली छात्रों को उचित मंच प्रदान करना।
(5) अभिभावकों को विद्यालय में कराये गये कार्यों से परिचित कराना।
(6) प्रतिभाशाली छात्रों की खोज करना।

विज्ञान मेलों का आयोजन
(Organisation of Science Fairs)

विज्ञान मेलों के सफल आयोजन करने के लिए यह अति आवश्यक है कि इसके सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य-योजना बनानी चाहिए इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना चाहिए-

(1) आर्थिक व्यवस्था
(2) स्थान, समय व अवधि का निर्णय
(3) मेले के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का निर्धारण
(4) कार्य विभाजन
(5) समितियों का गठन
(6) प्रचार-प्रसार
(7) मूल्यांकन।

विज्ञान मेलों का महत्व
(Importance of Science Fairs)

विज्ञान मेलों का महत्व निम्नलिखित है -

1.विद्यार्थी सामूहिक परियोजनाओं और गतिविधियों में भाग लेते हैं और वे कई प्रकार की ऐसी बातें सीखते हैं जो कि कक्षा में नहीं सीखी जा सकती।

2. इन मेलों से विद्यार्थियों की रचनात्मक, जिज्ञासा और उपलब्धि की प्रवृत्तियों को संतुष्टि मिलती है।

3. इन मेलों का सबसे अधिक महत्व है कि इनके माध्यम से विज्ञान प्रतिभा की खोज की जा सकती है।
4. इन मेलों से विद्यार्थी केवल बौद्धिक रूप से ही विकसित नहीं होते, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक रूप से भी विकसित होते हैं।
5. इन मेलों की वजह से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और उपलब्धि की प्रवृत्तियों को संतुष्टि मिलती है।
6. विद्यार्थियों में वैज्ञानिक खोजों के प्रति रुचि का विकास होता है और वे वैज्ञानिक समस्या का समाधान करते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book