लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 1. माध्यमिक स्तर पर एक विज्ञान प्रयोगशाला की योजना तैयार कीजिए।

उत्तर - विज्ञान विषय के अन्तर्गत निश्चित नियमों, तथ्यों व सिद्धान्तों का अध्ययन किया जाता है। इस तरह इसके समुचित शिक्षण के लिए उपकरणों, मॉडलों, यंत्रों व अन्य पाठ्य-सामग्री की आवश्यकता होती है। विज्ञान के सिद्धान्तों को कक्षा अध्ययन के साथ-साथ प्रायोगिक व प्रदर्शन के रूप में छात्रों को समझाना अति आवश्यक है। इस तरह क्रिया विज्ञान शिक्षण का एक अभिन्न अंग है। अत: विज्ञान शिक्षण में प्रयोग व प्रदर्शन के लिए एक मात्र उचित स्थान प्रयोगशाला ही है जो उपकरणों व साज-सज्जा से सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

प्रयोगशाला के उद्देश्य
(Objectives of Laboratory)

विज्ञान शिक्षण के उद्देश्यों को लक्ष्य प्राप्ति के दृष्टिकोण से सैद्धान्तिक तथा प्रायोगिक रूप में पृथक नहीं किया जा सकता, फिर भी प्रयोगशाला आयोजन के निम्नलिखित प्रमुख उद्देश्य हैं—

(1) वैज्ञानिक तथ्यों को यथार्थ रूप में प्रस्तुत करना।
(2) छात्रों में अनुसन्धात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए।
(3) करके सीखने के उद्देश्य के लिए।
(4) वैज्ञानिक विधि में प्रशिक्षण के लिए।
(5) छात्रों को वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी के लिए।
(6) विज्ञान विषय के प्रति छात्रों में रुचि विकसित करने के लिए।

प्रयोगशाला का नियोजन
(Planning of Laboratory)

सन् 1964 में भारत सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण हेतु “Committee on Plan Project” नामक समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा प्रयोगशाला नियोजन के लिए निम्नलिखित कार्य योजना का उल्लेख किया-

(1) प्रयोगशाला को प्रयोग करने वाले छात्रों की संख्या।
(2) प्रत्येक छात्र के लिए न्यूनतम स्थान का निर्धारण।
(3) विज्ञान अध्यापकों की संख्या।
(4) भन्डार-गृह का निर्माण।
(5) माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए एक साथ कार्य की सुविधा।
(6) कम खर्च करना। अखिल भारतीय तारादेवी सम्मेलन के द्वारा प्रयोगशाला संरचना निम्न प्रकार है-

(1) रचना (Layout)—इसके अन्तर्गत निम्नलिखित सुझाव दिए गए-
(1) भौतिक विज्ञान तथा जीव-विज्ञान के अतिरिक्त एक सामान्य विज्ञान की प्रयोगशाला का गठन किया जाये।
(2) प्रति छात्र 30 वर्ग फुट स्थान का निर्धारण।
(3) स्टोर रूम की स्थापना।
(4) यंत्रों के अतिरिक्त बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था।

(2) सामग्री या उपकरण (Equipment)-
(1) एक 8' x 4' आकार की प्रदर्शन मेज जिस पर कप बोर्ड, जल व गैस की व्यवस्था हो।
(2) श्याम-पट तथा दो बोर्ड।
(3) फिल्मांकन के लिए सफेद पदें की व्यवस्था।
(4) सभी खिड़कियों दरवाजों व रोशनदान पर काले पर्दे व्यवस्थित हों।

(3) प्रबन्ध (Administration)-प्रयोगशाला के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक योग्य प्रबन्ध तंत्र की व्यवस्था करनी चाहिए।

सामान्य भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए सामग्री
(Equipment for Physical Science Laboratory)

(1) आवश्यकतानुसार मेजें,
(2) गैस व पानी सहित आवश्यक प्रदर्शन मेज,
(3) ब्लैक-बोर्ड,
(4) अलमारियाँ,
(5) प्रयोगशाला में कोनों पर लगे दो सिंक,
(6) कूड़ेदान,
(7) अम्ल निरोधक नलियाँ,
(8) भौतिक तुला व उनके रखने का स्थान,
(9) एक अँधेरा कक्ष।

विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रकार
(Types of Science Laboratory)

विज्ञान प्रयोगशाला के महत्वपूर्ण प्रारूप निम्नलिखित हैं-

(1) व्याख्यान कक्ष प्रयोगशाला प्रारूप (Lecture hall cum Laboratory),
(2) सर्व-उद्देश्य प्रयोगशाला (Multipurpose Laboratory),
(3) व्याख्यान-कक्ष प्रयोगशाला (Lecture Theatre-cum-Laboratory)|

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book