लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 2. विज्ञान प्रयोगशाला की आवश्यकता एवं उपयोग बताइए।
अथवा
स्कूल में विज्ञान विषय प्रयोगशाला के कार्य बताइए।

उत्तर- प्रयोगशाला की आवश्यकता एवं उपयोग

विज्ञान के शिक्षण में (जिसमें भौतिक विज्ञान का शिक्षण भी शामिल है) प्रयोगशाला का अपना एक विशेष स्थान है। इनके शिक्षण को चाहे वह किसी भी श्रेणी से सम्बन्धित क्यों न हो, प्रयोग और परीक्षण से अलग नहीं किया जा सकता। इन प्रयोगों और परीक्षणों के लिए चाहे उनका अध्यापक द्वारा प्रदर्शन किया जाये अथवा उन्हें विद्यार्थियों द्वारा स्वयं किया जाये कई तरह के उपकरण, वस्तुओं और सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। अब प्रश्न यह उठता है कि इस प्रकार की सामग्री और उपकरणों को कहाँ रखा जायें तथा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण, परीक्षण और प्रयोग करने की सुविधा कैसे प्रदान की जाये। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयोगशाला की आवश्यकता अनुभव की जाती है। संक्षेप में, प्रयोगशाला में निम्न लाभ हैं-

(i) सभी प्रकार की आवश्यक वैज्ञानिक सामग्री एवं उपकरणों को जो प्रयोग एवं निरीक्षण करने के काम में लाये जाते हैं, सुरक्षित रखा जा सकता है।

(ii) प्रयोगशाला में सामान एक ही स्थान पर उचित विभाजन और क्रम के अनुसार रखा जाता है जब जिस वस्तु की आवश्यकता हो, तुरन्त मिल जाती है। इससे समय की बहुत बचत होती है।
(iii) विज्ञान के अध्ययन के लिए उचित वातावरण तैयार करने में भी प्रयोगशाला का विशेष महत्त्व है। विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक सामग्री एवं उपकरणों को देखकर विद्यार्थियों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है और वे उनका प्रयोग करने तथा देखने में विशेष आनन्द का अनुभव करते हैं।
(iv) विद्यार्थियों में वैज्ञानिक ढंग से ज्ञान ग्रहण करने और उनके दृष्टिकोण को वैज्ञानिक बनाने में भी 'प्रयोगशाला से बहुत सहायता मिलती है।
(v) प्रयोगशाला में सामूहिक रूप से कार्य करने से छात्रों में सामाजिक दृष्टिकोण का उचित विकास होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book