शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 5. विज्ञान पाठ्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा आयोग (1953) के सुझाव
लिखिए।
उत्तर - विज्ञान पाठ्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा आयोग (1953) के सुझाव
विज्ञान शिक्षा को माध्यमिक विद्यालय में एक अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाने
के लिए 1953 में प्रथम प्रयास किया गया। इस आयोग ने मिडिल वे सेकेण्डरी स्तर पर
सामान्य विज्ञान को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया। इसने उच्च माध्यमिक स्तर पर
विज्ञान वर्ग के विषयों को विभिन्न रूपों में प्रस्तावित किया। सन् 1956 में
तारादेवी में विज्ञान शिक्षण के पाठ्यक्रम, सामग्री और उपकरण, सहायक सामग्री,
विज्ञान क्लब, संग्रहालय और शिक्षा पद्धति के सम्बन्ध में माध्यमिक स्तर पर
अखिल भारतीय विचार गोष्ठी में विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए विज्ञान के लिए
सारे देश में एक जैसी पद्धति का सुझाव दिया गया जो उसकी आवश्यकताओं और
आवश्यकताओं के अनुरूप थी। इसमें विज्ञान की विषय-वस्तु को (1) पर्यावरण
केन्द्रित, (2) जीवन केन्द्रित तथा (3) इन दोनों से सम्बन्धित विषयों के सुझाव
दिये गये ताकि विज्ञान की विभिन्न शाखाओं को एकीकृत किया जा सके। इन्होंने यह
भी सुझाव दिया कि मुख्य तथा लघु संप्रत्ययों को दैनिक जीवन के तथ्यों तथा
घटनाओं से सम्बन्धित किया जाए तथा आवश्यक प्रायोगिक कार्य तथा शिक्षा के बाहर
के क्रिया-कलापों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए।
|