लोगों की राय

शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण

ईजी नोट्स

प्रकाशक : एपसाइलन बुक्स प्रकाशित वर्ष : 2018
पृष्ठ :144
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2271
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।

प्रश्न 4. माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान पाठ्यक्रम में सुधार हेतु सुझाव दीजिए।

उत्तर-विज्ञान पाठ्यक्रम में सुधार हेतु सुझाव माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान पाठ्यक्रम में सुधार हेतु निम्नलिखित सुझाव प्रस्तुत हैं -

(1) विज्ञान का पाठ्यक्रम विद्यार्थी की आवश्यकताओं तथा उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए बनाना चाहिए, जिससे उनके जीवन में शिक्षा लाभदायक सिद्ध हो तथा वह अपनी दैनिक समस्यायें सुलझा सकें।
(2) विज्ञान का पाठ्यक्रम विद्यार्थी के अनुभव पर आधारित होना चाहिए, इसमें जीवन के सभी पक्ष सम्मिलित होने चाहिए।
(3) विज्ञान के पाठ्यक्रम में विविधता तथा लचीलापन होना चाहिए।
(4) विज्ञान का पाठ्यक्रम 'करके सीखने' पर आधारित होना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों की तरह अन्वेषण करने की स्थिति में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सके।
(5) पाठ्यक्रम में अन्वेषण प्रोजेक्टों का समावेश होना चाहिए।
(6) पाठ्यक्रम समाज के आदर्शों, आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुकूल होना चाहिए।
(7) पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण पर आधारित होना चाहिए।
(8) पाठ्यक्रम में व्यावसायिक, सामाजिक, कलात्मक एवं खेल क्रियाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान होना चाहिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book