शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 3. प्राथमिक स्तर पर विज्ञान का पाठ्यक्रम बताइये।
उत्तर - प्राथमिक स्तर पर छात्र आयु में अत्यन्त छोटे होते हैं इसलिए उनके
बौद्धिक आधार के अनुसार पाठ्यक्रम होना चाहिए। इस स्तर के पाठ्यक्रम के लिए तीन
अनुभव क्षेत्र बताये हैं, जिसके अन्तर्गत उनके पाठ्यक्रम की रचना होनी चाहिए -
(1) सजीव पदार्थ, (2) सम्पूर्ण जगत, (3) पदार्थ और ऊर्जा।
विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2000) ने स्पष्ट
किया है कि कक्षा एक से दस तक सामान्य शिक्षा योजना रहेगी जिसमें प्राथमिक स्तर
पर पर्यावरण एक महत्त्वपूर्ण विषय होगा।
कक्षा एक से दस तक विज्ञान शिक्षण का उद्देश्य विज्ञान की प्रकृति, विज्ञान की
प्रविधियाँ एवं मूल्यों का अवबोधन है। यह वैज्ञानिक अभिवृत्ति समस्या समाधान
एवं निर्णय लेने के कौशल पर बल देंगे। इसका मुख्य सुझाव वैज्ञानिक साक्षर समाज
को विकसित करना है।
|