शिक्षाशास्त्र >> ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षण ईजी नोट्स-2019 बी.एड. - I प्रश्नपत्र-4 वैकल्पिक पदार्थ विज्ञान शिक्षणईजी नोट्स
|
|
बी.एड.-I प्रश्नपत्र-4 (वैकल्पिक) पदार्थ विज्ञान शिक्षण के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-पुस्तक।
प्रश्न 2. वर्तमान पाठ्यक्रम के क्या दोष हैं? बताइए।
उत्तर-वर्तमान पाठ्यक्रम के दोष
(Defects of Existing Curriculum)
माध्यमिक शिक्षा समिति द्वारा प्रचलित पाठ्यक्रम को पूर्णत: उपर्युक्त न मानते
हुए उसमें निम्नलिखित कमियाँ बतायी हैं-
(1) प्रचलित पाठ्यक्रम समाज की वर्तमान आवश्यकताओं को पूर्ण नहीं करता अत: यह
संकुचित' दृष्टिकोण रखता है।
(2) विज्ञान शिक्षण और व्यावहारिक जीवन में बहुत अन्तर है अत: यह जीवन से सीधे
रूप से सम्बन्धित नहीं है।
(3) पाठ्यक्रम पाठ्य-वस्तु पर केन्द्रित है। (Bookish and theoaretical)
(4) व्यक्तिगत भिन्नताओं की अपेक्षा करता है। (Negligence of Individual
difference)
(5) वर्तमान पाठ्यक्रम में परीक्षा की प्रधानता रहती है। (Examination ridden)
(6) तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा का अभाव पाया जाता है। (Lack of Technical and
Professional Education)
भारतीय शिक्षा आयोग द्वारा पाठ्यक्रम में निम्नलिखित दोष बताये गये हैं-
(1) स्कूलों के पाठ्यक्रम विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति के अनुरूप
परिवर्तित नहीं किये गये हैं।
(2) विद्यालय तथा विश्वविद्यालय की शिक्षा में अन्तर अधिक बढ़ा है।
(3) विज्ञान के कठिन प्रत्ययों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के कारण
पाठ्य-वस्तु में भी परिवर्तन की आवश्यकता है।
|