लोगों की राय

बी ए - एम ए >> फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

यूनिवर्सिटी फास्टर नोट्स

प्रकाशक : कानपुर पब्लिशिंग होम प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :136
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 307
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी. ए. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) शिक्षाशास्त्र के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-प्रश्नोत्तर

प्रश्न- "शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक समरूप एवं प्रगतिशील विकास है।' व्याख्या कीजिए।

अथवा

"शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक, सर्वांगपूर्ण एवं प्रगतिशील विकास है।' पेस्टालॉजी के इस विचार की विवेचना कीजिए।

उत्तर-
“शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक समरूप एवं प्रगतिशील विकास है।' यह विचार जर्मन के प्रमुख शिक्षाशास्त्री पेस्टालॉजी का है। भिन्न-भिन्न शिक्षाशास्त्रियों ने शिक्षा के किसी एक पक्षीय रूप को ध्यान में रखते हुए उसके अर्थ का निर्धारण किया है। इसी प्रकार इनके द्वारा दी गयी परिभाषा शिक्षा के शाब्दिक अर्थ पर आधारित है। अतः हमें पहले शिक्षा के शाब्दिक अर्थ का अध्ययन करना होगा।
शिक्षा का शाब्दिक अर्थ - किसी भी प्रत्यय अथवा शास्त्र के अर्थ का विवेचन करने के लिए सर्वप्रथम उसका शाब्दिक अर्थ भी सार्थक एवं महत्वपूर्ण होता है। हिन्दी में शिक्षा तथा अंग्रेजी में (Education) पर्यायवाची शब्द हैं। अतः शिक्षा के शाब्दिक अर्थ को जानने के लिए इन दोषों का व्युत्पत्तिमूलक अर्थ जानना आवश्यक होगा।
हिन्दी भाषा में प्रचलित अर्थ शिक्षा मूलभूत रूप से संस्कृत भाषा के 'शिक्षा' धातु से बना है। संस्कृत में यह धातु ग्रहण करना या विद्या प्राप्त करने के लिए प्रयोग होता है। इस शाब्दिक अर्थ को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि शिक्षा का अर्थ उस प्रक्रिया से है जिसके माध्यम से ज्ञान या विद्या प्राप्त की जाती है। बहुत से विद्वानों ने शिक्षा के इसी अर्थ को स्वीकार किया है।
शिक्षा का अंग्रेजी पर्यायवाची शब्द 'Education' है। यह शब्द लैटिन भाषा के एडूकेटम (Educatum) शब्द से बना है। जिसका अर्थ है - अन्तर्निहित शक्तियों एवं क्षमताओं को बाहर निकालना। इस आधार पर कहा जा सकता है कि -
Education या शिक्षा वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से सम्बन्धित व्यक्ति की निहित शक्तियों य गुणों का विकास एवं प्रस्फुटन होता है। यहाँ स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि इस अर्थ में शिक्षा एक व्याप्त प्रत्यय है, यह संस्थागत शिक्षा तक सीमित नहीं है।
'शिक्षा के शाब्दिक अर्थ का अध्ययन करने से यह स्पष्ट होता है कि प्रत्येक व्यक्ति में जन्म से ही कुछ आन्तरिक शक्तियाँ विद्यमान रहती हैं। इन शक्तियों को हम जन्मजात प्रवृत्तियाँ कहते हैं। शिक्षा के द्वारा उनकी छिपी शक्तियों का विकास होता है।
इस प्रकार स्पष्ट है कि शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो मनुष्य की जन्मजात शक्तियों के स्वाभाविक और सामंजस्यपूर्ण विकास में योगदान देती है. उसे वातावरण में सामंजस्य स्थापित करने में सहयोग प्रदान करती है, उसकी वैयक्तिकता का पूर्ण विकास करती है, उसे जीवन तथा नागरिकता के कर्त्तव्यों एवं दायित्वों के लिए तैयार करती है तथा उसके विचारों में इस प्रकार का परिवर्तन करती है, जो समाज, देश तथा विश्व के लिए हितकर है।
पाश्चात्य मनोवैज्ञानिकों का विचार केन्द्र मनुष्य का शरीर, मस्तिष्क और व्यवहार होता है। ये अभी तक अन्तःकरण के मूल तत्व मन, बुद्धि और अहंकार की खोज करने में सफलता नहीं प्राप्त कर सके हैं। इनका मानना है कि मनुष्य एक ऐसा मनोशारीरिक प्राणी है, जो जन्म से ही कुछ शक्तियों का स्वामी होता है और इन शक्तियों के आधार पर ही उसका विकास होता है। अतः शिक्षा के माध्यम से इन शक्तियों का विकास होना चाहिए। अब इस बात को पता लगाने की आवश्यकता है कि मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का विकास कितना और किस दिशा में होना चाहिए। इस सम्बन्ध में विख्यात शिक्षाशास्त्री का मत है कि "यह विकास स्वाभाविक, समरूप एवं प्रगतिशील होना चाहिए।'

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- वैदिक काल में गुरुओं के शिष्यों के प्रति उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा में गुरु-शिष्य के परस्पर सम्बन्धों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु यह किस सीमा तक प्रासंगिक है?
  4. प्रश्न- वैदिक शिक्षा की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा के कम से कम पाँच महत्त्वपूर्ण आदर्शों का उल्लेख कीजिए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के लिए उनकी उपयोगिता बताइए।
  6. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे? वैदिक काल में प्रचलित शिक्षा के मुख्य गुण एवं दोष बताइए।
  7. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
  8. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के प्रमुख गुण बताइए।
  9. प्रश्न- प्राचीन काल में शिक्षा से क्या अभिप्राय था? शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे?
  10. प्रश्न- वैदिककालीन उच्च शिक्षा का वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा में प्रचलित समावर्तन और उपनयन संस्कारों का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  12. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का विकास तथा आध्यात्मिक उन्नति करना था। स्पष्ट कीजिए।
  13. प्रश्न- आधुनिक काल में प्राचीन वैदिककालीन शिक्षा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
  14. प्रश्न- वैदिक शिक्षा में कक्षा नायकीय प्रणाली के महत्व की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- वैदिक कालीन शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  16. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं? शिक्षा के विभिन्न सम्प्रत्ययों का उल्लेख करते हुए उसके वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  17. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ लिखिए।
  18. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  19. प्रश्न- शिक्षा के दार्शनिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- शिक्षा के समाजशास्त्रीय सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  21. प्रश्न- शिक्षा के राजनीतिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  22. प्रश्न- शिक्षा के आर्थिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  23. प्रश्न- शिक्षा के मनोवैज्ञानिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  24. प्रश्न- शिक्षा के वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  25. प्रश्न- क्या मापन एवं मूल्यांकन शिक्षा का अंग है?
  26. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए। आपको जो अब तक ज्ञात परिभाषाएँ हैं उनमें से कौन-सी आपकी राय में सर्वाधिक स्वीकार्य है और क्यों?
  27. प्रश्न- शिक्षा से तुम क्या समझते हो? शिक्षा की परिभाषाएँ लिखिए तथा उसकी विशेषताएँ बताइए।
  28. प्रश्न- शिक्षा का संकीर्ण तथा विस्तृत अर्थ बताइए तथा स्पष्ट कीजिए कि शिक्षा क्या है?
  29. प्रश्न- शिक्षा का 'शाब्दिक अर्थ बताइए।
  30. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसकी अपने शब्दों में परिभाषा दीजिए।
  31. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  32. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
  33. प्रश्न- शिक्षा की दो परिभाषाएँ लिखिए।
  34. प्रश्न- शिक्षा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- आपके अनुसार शिक्षा की सर्वाधिक स्वीकार्य परिभाषा कौन-सी है और क्यों?
  36. प्रश्न- 'शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।' जॉन डीवी के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
  37. प्रश्न- 'शिक्षा भावी जीवन की तैयारी मात्र नहीं है, वरन् जीवन-यापन की प्रक्रिया है। जॉन डीवी के इस कथन को उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए।
  38. प्रश्न- शिक्षा के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- शिक्षा विज्ञान है या कला या दोनों? स्पष्ट कीजिए।
  40. प्रश्न- शिक्षा की प्रकृति की विवेचना कीजिए।
  41. प्रश्न- शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ को स्पष्ट कीजिए तथा शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  42. प्रश्न- शिक्षा और साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए। इन दोनों में अन्तर व सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  43. प्रश्न- शिक्षण और प्रशिक्षण के बारे में प्रकाश डालिए।
  44. प्रश्न- विद्या, ज्ञान, शिक्षण प्रशिक्षण बनाम शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  45. प्रश्न- विद्या और ज्ञान में अन्तर समझाइए।
  46. प्रश्न- शिक्षा और प्रशिक्षण के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book