लोगों की राय

बी ए - एम ए >> फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

फास्टर नोट्स-2018 बी. ए. प्रथम वर्ष शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र

यूनिवर्सिटी फास्टर नोट्स

प्रकाशक : कानपुर पब्लिशिंग होम प्रकाशित वर्ष : 2017
पृष्ठ :136
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 307
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बी. ए. प्रथम वर्ष (सेमेस्टर-1) शिक्षाशास्त्र के नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार हिन्दी माध्यम में सहायक-प्रश्नोत्तर

4

शिक्षा के घटक

(Factors of Education)

प्रश्न- शिक्षा के प्रमुख घटकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

शिक्षा के प्रमुख घटक
(Factors of Education)

शिक्षा के घटक अथवा अंग को लेकर शिक्षाविदों का एक मत नहीं है। जॉन एडम्स के अनुसार, शिक्षा के दो घटक अथवा अंग हैं एक प्रभावित करने वाला (शिक्षक) और दूसरा प्रभावित होने वाला (शिक्षार्थी)। प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री, जॉन डीवी के अनुसार, शिक्षा के तीन घटक अथवा अंग हैं - शिक्षक, शिक्षार्थी एवं पाठ्यक्रम। परन्तु पिछले कुछ वर्षों में शैक्षिक तकनीकी विकास से शिक्षा में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए। शैक्षिक विशेषज्ञों की दृष्टि से मुख्यतः शिक्षा के तीन घटक अथवा अंग होते हैं - शिक्षक, शिक्षार्थी और सीखने-सिखाने की परिस्थितियाँ। इन परिस्थितियों में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त शिक्षण विधियाँ, तकनीकी एवं सामाजिक पर्यावरण भी आते हैं। वर्तमान समय के विद्वान इन्हें शिक्षा के अंग अथवा घटक मानते हैं। जिसका वर्णन निम्न प्रकार से किया गया है - -
(1) शिक्षार्थी - शिक्षार्थी से तात्पर्य - सीखने वाला, जो कि शिक्षा की प्रक्रिया का आवश्यक अंग है। शिक्षार्थी की अनुपस्थिति में शिक्षा प्रक्रिया नहीं चल सकती है। शिक्षा प्रक्रिया निर्भर करती है शिक्षार्थी के शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य, सीखने की इच्छा, रुचि, चरित्र, बल एवं अध्ययनशीलता आदि पर निर्भर करती है। ये सभी गुण देखा जाए तो प्रत्येक छात्र में अलग-अलग होते हैं और शिक्षक को इन सभी गुणों को समझना होगा ताकि वह एक कुशल शिक्षक बन सके। इस सम्बन्ध पर आधारित एडम्स का यह कथन बड़ा आवश्यक है कि - एक ज्ञान और दूसरा लैटिन अर्थात विषय लैटिन से अधिक महत्वपूर्ण एक शिक्षक के लिए यह जानना है कि बालक की योग्यतायें, क्षमतायें एवं रुचियाँ क्या हैं? शिक्षार्थी की जो भी योग्यताएँ, क्षमताएँ व रुचियाँ उसके पर्यावरण एवं वंशानुक्रम पर निर्भर करती हैं, हम यह जानते हैं कि मनुष्य का सम्पूर्ण विकास उसके वंशानुक्रम और पर्यावरण पर ही निर्भर करता है। अतः शिक्षक को उसके पर्यावरण एवं वंशानुक्रम का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसीलिए इन सब बातों को ध्यान में रखकर वर्तमान समय में शिक्षा की समस्त योजनाएँ शिक्षार्थी को ध्यान में रखकर बनायी जाती हैं।
(2) शिक्षक - शिक्षक भी शिक्षार्थी की तरह शिक्षा की प्रक्रिया का आवश्यक अंग है। शिक्षा के व्यापक अर्थ के अनुसार हम सभी एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखते हैं। इसीलिए हम सभी शिक्षार्थी और शिक्षक दोनों हैं परन्तु शिक्षा के संकुचित अर्थ में कुछ विशेष व्यक्ति जो कि जानबूझ कर दूसरों को प्रभावित करते हैं और उनके आचार-विचारों में परिवर्तन करते हैं। वे ही शिक्षक कहलाते हैं। प्राचीन काल में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता था और लोगों का यह मानना था कि योग्य शिक्षक के चरणों में बैठकर कोई भी ज्ञानी बन सकता है। इसीलिए शिक्षक को एक महान व्यक्ति माना जाता था परन्तु मनोवैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार बालक का विकास शिक्षक की अपेक्षा उसके अपने ऊपर निर्भर करता है। प्रत्येक बालक कुछ शक्तियों के साथ जन्म लेता है। शिक्षक केवल इन शक्तियों को उचित दिशा प्रदान करता है। परन्तु शिक्षक की उपस्थिति के बगैर आज शिक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस बात पर शोध भी किए गए कि शिक्षक की सफलता आखिर किस बात पर निर्भर करती है। शिक्षक अपने दायित्व का निर्वाह भली-भाँति तभी कर सकता है जब उसमें निम्नलिखित गुण हों जैसे कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, उच्च सामाजिकता, उच्च संस्कृति, स्पष्ट जीवन दर्शन, नैतिकता एवं चरित्र बल, अपने विषय का ज्ञान, कौशल दक्षता, विभिन्न विषयों का सामान्य ज्ञान अथवा संगठन शक्ति आदि। इन गुणों के साथ ही उसको अध्ययनशील एवं प्रगतिशील होना भी आवश्यक है।
(3) पाठ्यक्रम - शिक्षा प्रक्रिया का तीसरा आवश्यक अंग पाठ्यक्रम है। नियोजन शिक्षा के उद्देश्य पूर्व निश्चित हैं जिसकी प्राप्ति के लिए बच्चों को जो कुछ भी सिखाया जाता है और सीखने में जो कुछ भी सहायता करता है वह पाठ्यक्रम है। व्यापक अर्थ की दृष्टि से पाठ्यक्रम में वे सभी अनुभव शामिल हैं जिन्हें एक बालक किसी विद्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, क्रीडास्थल या किसी प्रकार के मंच आदि से प्राप्त करता है, जबकि संकुचित दृष्टि में पाठ्यक्रम से आशय केवल विद्यालय में पढ़ाये जाने वाले विषयों से ही है। पाठ्यक्रम शिक्षक और शिक्षार्थी के मध्य एक कड़ी का कार्य करता है।
(4) शिक्षक तकनीकी - शिक्षक को यह ज्ञान आवश्यक होना चाहिए कि शिक्षा की प्रक्रिया को किस प्रकार प्रभावी बनाया जाए तथा छात्र को पढ़ाने के लिए कैसे तैयार किया जाए।
(5) सामाजिक पर्यावरण हम जहाँ और जिन व्यक्तियों के बीच में रहते हैं और जिनसे बातचीत करते हैं उनकी भाषा, विचार, सभ्यता और संस्कृति ही हमारा सामाजिक पर्यावरण है। बालकों की शिक्षा में सामाजिक पर्यावरण का विशेष योगदान रहता है जो कि शिक्षक-शिक्षार्थी दोनों को ही प्रभावित करता है। अतः सामाजिक पर्यावरण शिक्षा प्रक्रिया का एक आवश्यक अंग माना जाता है।
(6) प्राकृतिक पर्यावरण - प्राकृतिक पर्यावरण शिक्षा की प्रक्रिया पर विशेष प्रभाव डालता है। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषित पर्यावरण में बालक शीघ्र थक जाते हैं। इसी के साथ ही यह भी देखा जाता है कि अधिक गर्मी में बालक थक जाते हैं और अधिक सर्दी के दिनों में शिक्षा की प्रक्रिया बाधित होती है। इसी कारणवश आज शिक्षाशास्त्री इसे शिक्षा प्रक्रिया का एक आवश्यक अंग मानते हैं।
(7) मापन और मूल्यांकन - कुछ शिक्षाशास्त्रियों के अनुसार शैक्षिक प्रक्रिया के तीन प्रमुख अंग हैं -
(A) शैक्षिक उद्देश्य, (B) सीखने-सिखाने की परिस्थितियाँ, (C) मूल्यांकन।
उपरोक्त दिए गए तीनों अंग एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। आज बच्चों की बुद्धि, रुचि, अभिरुचि, अभिवृत्ति और व्यक्तित्व का मापन कर उन्हें शैक्षिक एवं व्यावसायिक निर्देशन दिया जाता है। मापन और मूल्यांकन के आधार पर निकाले गए निष्कर्षों के आधार पर यदि आवश्यक होता है तो शिक्षण विधियों में सुधार किया जाता है और आवश्यकतानुसार छात्रों का मार्गदर्शन भी किया जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- वैदिक काल में गुरुओं के शिष्यों के प्रति उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा में गुरु-शिष्य के परस्पर सम्बन्धों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
  3. प्रश्न- वैदिक शिक्षा व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु यह किस सीमा तक प्रासंगिक है?
  4. प्रश्न- वैदिक शिक्षा की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा के कम से कम पाँच महत्त्वपूर्ण आदर्शों का उल्लेख कीजिए और आधुनिक भारतीय शिक्षा के लिए उनकी उपयोगिता बताइए।
  6. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे? वैदिक काल में प्रचलित शिक्षा के मुख्य गुण एवं दोष बताइए।
  7. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
  8. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा के प्रमुख गुण बताइए।
  9. प्रश्न- प्राचीन काल में शिक्षा से क्या अभिप्राय था? शिक्षा के मुख्य उद्देश्य एवं आदर्श क्या थे?
  10. प्रश्न- वैदिककालीन उच्च शिक्षा का वर्णन कीजिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय शिक्षा में प्रचलित समावर्तन और उपनयन संस्कारों का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  12. प्रश्न- वैदिककालीन शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान का विकास तथा आध्यात्मिक उन्नति करना था। स्पष्ट कीजिए।
  13. प्रश्न- आधुनिक काल में प्राचीन वैदिककालीन शिक्षा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
  14. प्रश्न- वैदिक शिक्षा में कक्षा नायकीय प्रणाली के महत्व की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- वैदिक कालीन शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  16. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं? शिक्षा के विभिन्न सम्प्रत्ययों का उल्लेख करते हुए उसके वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  17. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ लिखिए।
  18. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  19. प्रश्न- शिक्षा के दार्शनिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- शिक्षा के समाजशास्त्रीय सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  21. प्रश्न- शिक्षा के राजनीतिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  22. प्रश्न- शिक्षा के आर्थिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  23. प्रश्न- शिक्षा के मनोवैज्ञानिक सम्प्रत्यय की विवेचना कीजिए।
  24. प्रश्न- शिक्षा के वास्तविक सम्प्रत्यय को स्पष्ट कीजिए।
  25. प्रश्न- क्या मापन एवं मूल्यांकन शिक्षा का अंग है?
  26. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए। आपको जो अब तक ज्ञात परिभाषाएँ हैं उनमें से कौन-सी आपकी राय में सर्वाधिक स्वीकार्य है और क्यों?
  27. प्रश्न- शिक्षा से तुम क्या समझते हो? शिक्षा की परिभाषाएँ लिखिए तथा उसकी विशेषताएँ बताइए।
  28. प्रश्न- शिक्षा का संकीर्ण तथा विस्तृत अर्थ बताइए तथा स्पष्ट कीजिए कि शिक्षा क्या है?
  29. प्रश्न- शिक्षा का 'शाब्दिक अर्थ बताइए।
  30. प्रश्न- शिक्षा का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसकी अपने शब्दों में परिभाषा दीजिए।
  31. प्रश्न- शिक्षा से आप क्या समझते हैं?
  32. प्रश्न- शिक्षा को परिभाषित कीजिए।
  33. प्रश्न- शिक्षा की दो परिभाषाएँ लिखिए।
  34. प्रश्न- शिक्षा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- आपके अनुसार शिक्षा की सर्वाधिक स्वीकार्य परिभाषा कौन-सी है और क्यों?
  36. प्रश्न- 'शिक्षा एक त्रिमुखी प्रक्रिया है।' जॉन डीवी के इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
  37. प्रश्न- 'शिक्षा भावी जीवन की तैयारी मात्र नहीं है, वरन् जीवन-यापन की प्रक्रिया है। जॉन डीवी के इस कथन को उदाहरणों से स्पष्ट कीजिए।
  38. प्रश्न- शिक्षा के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- शिक्षा विज्ञान है या कला या दोनों? स्पष्ट कीजिए।
  40. प्रश्न- शिक्षा की प्रकृति की विवेचना कीजिए।
  41. प्रश्न- शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ को स्पष्ट कीजिए तथा शिक्षा के व्यापक व संकुचित अर्थ में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  42. प्रश्न- शिक्षा और साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए। इन दोनों में अन्तर व सम्बन्ध स्पष्ट कीजिए।
  43. प्रश्न- शिक्षण और प्रशिक्षण के बारे में प्रकाश डालिए।
  44. प्रश्न- विद्या, ज्ञान, शिक्षण प्रशिक्षण बनाम शिक्षा पर प्रकाश डालिए।
  45. प्रश्न- विद्या और ज्ञान में अन्तर समझाइए।
  46. प्रश्न- शिक्षा और प्रशिक्षण के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book