लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 राजनीति विज्ञान

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 राजनीति विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2795
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

तुलनात्मक सरकार और राजनीति : यू के, यू एस ए, स्विटजरलैण्ड, चीन

प्रश्न- ब्रिटिश संप्रभु (क्राउन) प्रधानमंत्री तथा अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलनात्मक विवेचना कीजिए।

सम्बन्धित लघु / अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. ब्रिटिश सम्प्रभु, प्रधानमंत्री तथा अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलनात्मक विवेचन कीजिए।

उत्तर -

ब्रिटिश संप्रभु, प्रधानमंत्री एवं अमेरिकन राष्ट्रपति

ब्रिटेन में संसदीय शासन व्यवस्था है। वहां पर दो प्रकार की कार्यपालिकायें पाई जाती हैं औपचारिक और वास्तविक जो क्राउन और मंत्रिमंडल के रूप में कार्य करती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्यक्षात्मक कार्यपालिका है वहां समस्त कार्यपालिका शक्ति का प्रधान राष्ट्रपति है पर वहाँ अवरोध व सन्तुलन का सिद्धान्त भी प्रचलित है जो कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका के ऊपर प्रतिबन्ध भी आरोपित करता है।

ब्रिटिश संप्रभु, ब्रिटिश प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति की स्थिति की तुलनात्मक विवेचना निम्नांकित आधारों पर की जा सकती है-

1. ब्रिटेन में संसद की सर्वोच्चता है। चूंकि वहाँ लोकसदन लार्ड सभा की तुलना में सशक्त है और लोकसदन पर सत्तारूढ़ दल अपने बहुमत के दल पर नियंत्रण रखता है। अतः प्रधानमंत्री द्वारा लिये गये निर्णय ही संसद में पारित होते हैं उन्हें न तो संप्रभु अस्वीकार करता है और न ही न्यायपालिका। अमेरिका में राष्ट्रपति के आदेशों पर न्यायपालिका नियंत्रण लगा सकती है।

2. ब्रिटेन में एकात्मक शासन व्यवस्था है अतः प्रधानमंत्री संप्रभु के नाम से सरकार की संपूर्ण शक्तियों का प्रयोग कर सकता है। यद्यपि यह प्रयोग क्राउन के नाम से होता है  परन्तु अमेरिका में संघात्मक व्यवस्था है। राष्ट्रपति केवल संघ सरकार को दी

3. ब्रिटेन का संप्रभु और

प्रधानमंत्री व्यवहार में

DINMA

.. गइ शक्तियों का प्रयोग कर सकता है। नारको राष्ट्रपति दोनों ही राष्ट्र की सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति होते हैं। सुरक्षा संबंधी सभी निर्णय लेता है जिसे संप्रभु के नाम से क्रियान्वित किया जाता है।

4. ब्रिटेन में कार्यपालिका प्रधान की पदमुक्ति स्वेच्छा से या मृत्यु के कारण होती है। व्यवस्थापिका व न्यायपालिका की उसमें कोई भूमिका नहीं होती। प्रधानमंत्री की पदमुक्ति 'हाउस आफ कामन्स' में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने या पराजय होने पर होती है। परन्तु अमेरिकी राष्ट्रपति की पदमुक्ति महाभियोग के द्वारा होती है जिसका प्रारम्भ व्यवस्थापिका का प्रथम सदन (प्रतिनिधि सदन) में होता है और उच्च सदन (सीनेट) इसकी जांच करता है। ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश सीनेट की अध्यक्षता करता है। इस प्रकार अमेरिकी राष्ट्रपति की पदमुक्ति में व्यवस्थापिका और न्यायपालिका दोनों ही की भूमिका रहती है।

5. ब्रिटेन में युद्ध घोषणा एवं संधि का अधिकार संप्रभु को है जोकि वस्तुतः प्रधानमंत्री का अधिकार होता है। अमेरिका में युद्ध घोषणा का अधिकार कांग्रेस है और संधियों की पुष्टि का अधिकार उच्च सदन सीनेट को है।

6. ब्रिटेन में संप्रभु व्यवस्थापिका (सदन) का ही एक भाग माना जाता है। प्रधानमंत्री अनिवार्य रूप से संसद का सदस्य होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जनता द्वारा सीधे निर्वाचित होता है। वह व्यवस्थापिका का अंग नहीं होता।

7. ब्रिटिश संप्रभु अराजनीतिक होता है। वह दलबन्दी से परे रहता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एवं अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों ही राजनीतिक व्यक्ति होते हैं और जन नेता होते हैं।

8. ब्रिटेन में संप्रभु मंत्रिमंडल की सलाह से कार्य करता है जो वस्तुतः प्रधानमंत्री का ही मत होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सलाह मानने को बाध्य नहीं है।

9. ब्रिटेन में संप्रभु (क्राउन) राज्य प्रधान है जबकि प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का मुखिया होने के

कारण शासन का प्रधान है। अमेरिकी राष्ट्रपति राज्य प्रधान एवं शासन प्रधान दोनों हैं।

10. ब्रिटिश संप्रभु किसी के प्रति उत्तरदायी नहीं होता पर वह कभी गलती नहीं करता क्योंकि व्यवहार में उसके प्रत्येक कार्य की जवाबदेही किसी न किसी मंत्री की होती है। प्रधानमंत्री हाउस आफ कामन्स के प्रति उत्तरदायी होता है। राष्ट्रपति केवल संविधान के प्रति उत्तरदायी होता है।

11. ब्रिटिश संप्रभु वंशानुगत होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जनता द्वारा प्रत्यक्षतः निर्वाचित होता है। प्रधानमंत्री जनता द्वारा निर्वाचित सदन के बहुमत दल का नेता होता है।

12. ब्रिटिश संप्रभु को हटाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री की अवधि लोकसदन में उसे प्राप्त बहुमत पर निर्भर करती है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष होता है पर उसे महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है।

13. प्रधानमंत्री संसद के निर्वाचित सदन हाउस आफ कामन्स' को भंग करने की संस्तुति कर सकता है जोकि ब्रिटिश संप्रभु द्वारा अनिवार्य रूप से मानी जाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यवस्थापिका के संबंध में ऐसा कोई अधिकार प्राप्त नहीं है।

इस प्रकार ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कुछ शक्तियाँ अमेरिकी राष्ट्रपति के समकक्ष हैं और कुछ कम हैं अतः माना जाता है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति से कम या अधिक दोनों है। वह ब्रिटिश संप्रभु से सैद्धान्तिक दृष्टि से कम पर व्यवहारिक रूप से अधिक शक्तिशाली है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति का अध्ययन क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए।
  2. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन क्षेत्र की विवेचना कीजिए।
  3. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।
  4. प्रश्न- तुलनात्मक राजनीति और तुलनात्मक सरकार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  5. प्रश्न- उदार लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताएँ लिखिए।
  6. प्रश्न- पूँजीवाद से आप क्या समझते हैं, इसके गुण-दोष क्या हैं?
  7. प्रश्न- समाजवादी राज्य क्या है, इसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालिए।
  8. प्रश्न- समाजवाद की परिभाषा दीजिए। विवेचना कीजिए।
  9. प्रश्न- उपनिवेशवाद क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइये।
  10. प्रश्न- विकासशील देशों में राज्य की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
  11. प्रश्न- रूढ़ियों से क्या अभिप्राय है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- रूढ़ियों कानून से किस प्रकार भिन्न हैं? प्रमुख अभिसमयों का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- रूढ़ियों का पालन क्यों होता है? स्पष्ट कीजिये।
  14. प्रश्न- राजपद से आपका क्या अभिप्राय है? इसकी शक्तियों की विवेचना कीजिए।
  15. प्रश्न- राजा एवं राजपद अन्तर को स्पष्ट कीजिये।
  16. प्रश्न- मन्त्रिमण्डलात्मक प्रणाली का उद्भव एवं विकास का वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- मन्त्रिमंडल के संगठन एवं मंत्रिमण्डल व्यवस्था की विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
  18. प्रश्न- मन्त्रिमंडल के कार्यों का वर्णन कीजिए।
  19. प्रश्न- बिटिश प्रधानमंत्री सारे शासन तंत्र की धुरी है।' इस कथन की विवेचना कीजिए।
  20. प्रश्न- ग्रेट ब्रिटेन की सम्प्रभुता की विवेचना कीजिए तथा इस प्रभुसत्ता की सीमाओं का उल्लेख कीजिए।
  21. प्रश्न- लार्ड सभा की रचना कार्यों व उनकी शक्तियों का वर्णन कीजिए।
  22. प्रश्न- इंग्लैंड की समिति प्रणाली के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके कितने प्रकार होते हैं?
  23. प्रश्न- कामन्स सभा क्या है? इसके संगठन एवं पदाधिकारियों का वर्णन कीजिए।
  24. प्रश्न- कामन्स सभा की शक्तियों, कार्यों एवं व्यावहारिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- कामन सभा के स्पीकर एवं उसकी शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- ब्रिटिश समिति व्यवस्था की विवेचना कीजिए।
  27. प्रश्न- ब्रिटेन में विधेयकों का वर्गीकरण कीजिए एवं व्यवस्थापन प्रक्रिया पर प्रकाश डालिये।
  28. प्रश्न- न्यायपालिका से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
  29. प्रश्न- ब्रिटिश न्यायपालिका के संगठन पर प्रकाश डालिए।
  30. प्रश्न- ब्रिटिश न्याय व्यवस्था की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- विधि का शासन ब्रिटिश संविधान का एक विशिष्ट लक्षण है। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  32. प्रश्न- राजनीतिक दलों से क्या तात्पर्य है? राजनीतिक दलों की भूमिका एवं महत्व को समझाइये।
  33. प्रश्न- राजनीतिक दल प्रणाली के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- ब्रिटेन में राजनीतिक दलों के संगठन, कार्यक्रम एवं उनकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
  35. प्रश्न- ग्रेट ब्रिटेन में राजनीतिक दलों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
  36. प्रश्न- ब्रिटिश दल पद्धति की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  37. प्रश्न- रूढ़ियों के महत्व का उल्लेख कीजिए।
  38. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के ऐतिहासिक कारणों का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के राजनैतिक कारणों का उल्लेख कीजिए।
  40. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के मनोवैज्ञानिक कारणों को स्पष्ट कीजिए।
  41. प्रश्न- ब्रिटेन में राजपद के अन्तर्राष्ट्रीय कारणों का वर्णन कीजिए।
  42. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की कानूनी स्थिति का वर्णन कीजिए।
  43. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की व्यावहारिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  44. प्रश्न- मंत्रिमण्डल एवं क्राउन के सम्बन्ध को स्पष्ट कीजिए।
  45. प्रश्न- मन्त्रिमंडल का ब्रिटिश की संवैधानिक व्यवस्था में क्या महत्व है?
  46. प्रश्न- मंत्रिमंडल की महत्ता के औचित्य को स्पष्ट कीजिए।
  47. प्रश्न- मंत्रिमण्डल की महत्ता के कारण बताइये।
  48. प्रश्न- लार्ड सभा ने सुधार के क्या प्रयास किये?
  49. प्रश्न- क्या ग्रेट ब्रिटेन में संसद संप्रभु है?
  50. प्रश्न- 'संसदीय प्रभुता' के सिद्धान्त का मूल्यांकन कीजिए।
  51. प्रश्न- विपक्षी दल की भूमिका का वर्णन कीजिए।
  52. प्रश्न- प्रिवी काउन्सिल की न्यायिक समिति का वर्णन कीजिए।
  53. प्रश्न- लार्ड सभा एवं प्रिवी काउन्सिल की न्यायिक समिति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  54. प्रश्न- ब्रिटिश कानून कितने प्रकार से प्रयोग में लाये जाते हैं?
  55. प्रश्न- राजनीतिक दलों के कार्यों का विवेचनात्मक वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- राजनीतिक दल मतदाताओं में अपना समर्थन बढाने के लिये कौन-कौन से साधनों का प्रयोग करते हैं।
  57. प्रश्न- ब्रिटेन तथा फ्राँस की दलीय प्रणाली का तुलनात्मक विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यों, शक्तियों की विवेचना कीजिए।
  59. प्रश्न- अमेरिकी राष्ट्रपति की वृद्धि एवं उसके कारणों की विवेचना कीजिये।
  60. प्रश्न- अमेरिकी व ब्रिटिश मंत्रिमंडल की तुलना कीजिए।
  61. प्रश्न- ब्रिटिश संप्रभु (क्राउन) प्रधानमंत्री तथा अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलनात्मक विवेचना कीजिए।
  62. प्रश्न- अमेरिका के सीनेट के गठन, उसकी शक्ति एवं कार्यों की विवेचना कीजिए।
  63. प्रश्न- प्रतिनिधि सभा के संगठन, शक्ति एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  64. प्रश्न- अमेरिकी कांग्रेस की शक्ति एवं कार्यों का उल्लेख कीजिए।
  65. प्रश्न- अमेरिका का उच्चतम न्यायालय व्यवस्थापिका का तृतीय सदन बनता जा रहा है। स्पष्ट कीजिए।
  66. प्रश्न- सर्वोच्च के महत्व का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  67. प्रश्न- न्यायिक पुनर्निरीक्षण से आप क्या समझते हैं? अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में इसकी व्याख्या कीजिए।
  68. प्रश्न- सर्वोच्च न्यायालय की कार्य-प्रणाली का विवेचना कीजिए।
  69. प्रश्न- अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय के गठन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति तथा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति में क्या अन्तर है?
  70. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों के उद्भव एवं विकास का वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- अमेरिका की राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों की क्या भूमिका है?
  72. प्रश्न- अमेरिका तथा ब्रिटेन के राजनीतिक दलों की समानता और असमानताओं का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- दबाव अथवा हित समूह से आप क्या समझते हैं? दबाव समूह के प्रमुख लक्षण एवं साधनों पर प्रकाश डालिए।
  74. प्रश्न- संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- अमेरिकी राष्ट्रपति को दलीय अथवा राष्ट्रीय नेता के रूप में पर टिप्पणी कीजिए।
  76. प्रश्न- राष्ट्रपति एवं मन्त्रिमण्डल के सम्बन्धों का वर्णन कीजिए।
  77. प्रश्न- जैरीमैण्डरिंग पर संछिप्त टिप्पणी लिखिए।
  78. प्रश्न- सीनेट के महत्व पर प्रकाश डालिये।
  79. प्रश्न- यू. एस. ए. 'सीनेट की शिष्टता' का क्या अर्थ है?
  80. प्रश्न- प्रतिनिधि सभा की दुर्बलता के कारण बताइये।
  81. प्रश्न- संघीय न्यायपालिका कितने प्रकार की होती है?
  82. प्रश्न- संघीय न्यायलय क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए।
  83. प्रश्न- जिला न्यायालय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  84. प्रश्न- संघीय अपील न्यायालय पर प्रकाश डालिये।
  85. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
  86. प्रश्न- अमेरिका में राजनीतिक दलों की कमियों का वर्णन कीजिए।
  87. प्रश्न- अमरीका और इंग्लैण्ड की दल- प्रणाली की तुलना कीजिए।
  88. प्रश्न- अमेरिका के राजनीतिक दलों की कार्य प्रणाली का वर्णन कीजिए।
  89. प्रश्न- माओवाद क्या है? माओवाद के प्रमुख सिद्धान्त कौन-कौन से हैं?
  90. प्रश्न- कन्फ्यूशियसवाद क्या है? इसके प्रमुख सिद्धान्त कौन-कौन से हैं?
  91. प्रश्न- चीनी विधानमंडल राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस के गठन, शक्ति एवं कार्यों पर प्रकाश डालिए।
  92. प्रश्न- जनवादी कांग्रेस की स्थायी समिति के बारे में आप क्या जानते हंत उसकी शक्ति एवं कार्यों को स्पष्ट कीजिए।
  93. प्रश्न- स्थायी समिति की शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  94. प्रश्न- जनवादी चीन के राष्ट्रपति के कार्यों एवं अधिकारों की विवेचना कीजिए।
  95. प्रश्न- चीन में न्याय व्यवस्था की प्रमुख विशेषतायें बताते हुये न्यायपालिका के संगठन एवं उसकी शक्तियों का वर्णन कीजिए।
  96. प्रश्न- जनवादी चीन में साम्यवादी दल के संगठन का वर्णन कीजिए।
  97. प्रश्न- जनवादी चीन में साम्यवादी दल की भूमिका की विवेचना कीजिए।
  98. प्रश्न- एक देश दो प्रणाली नीति से आप क्या समझते हैं?
  99. प्रश्न- राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस की स्थायी समिति पर टिप्पणी लिखिए।
  100. प्रश्न- राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस की वास्तविक स्थिति का वर्णन कीजिए।
  101. प्रश्न- चीन में कांग्रेस के सदस्यों के अधिकारों एवं दायित्वों की विवेचना कीजिए।
  102. प्रश्न- चीन राज्य परिषद के गठन पर प्रकाश डालिये।
  103. प्रश्न- चीन के सैनिक केन्द्रीय आयोग पर टिप्पणी लिखिए।
  104. प्रश्न- चीन के राज्य परिषद की वास्तविक स्थिति की विवेचना कीजिए।
  105. प्रश्न- चीन के राज्य परिषद की शक्ति एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
  106. प्रश्न- जनवादी चीन में प्रोक्यूरेटोरेट पद की व्यवस्था का विवेचना कीजिए।
  107. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड के वर्तमान संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  108. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड के संविधान की संशोधन प्रकिया का वर्णन कीजिए।
  109. प्रश्न- प्रत्यक्ष लोकतन्त्र से आप क्या समझते हैं? स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र की सफलता के कारणों को इंगित कीजिए।
  110. प्रश्न- स्विट्जरलैण्ड में प्रत्यक्ष प्रजातन्त्र की कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए।
  111. प्रश्न- स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका के बारे में बताइये।
  112. प्रश्न- स्विस व्यवस्थापिका के बारे में बताइये।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book