लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- मूल्यांकन की नवीन अवधारणाओं को समझाइए।

उत्तर -

मूल्यांकन एक प्रविधि है जिसके द्वारा व्यक्ति एवं परिस्थितियों के लिए निर्णय एवं फैसले लिए जाते हैं। मूल्यांकन की नवीन अवधारणा छात्र को समग्र दृष्टि पर बल देती है। इसलिए मूल्यांकन को एक व्यापक एवं सतत प्रक्रिया स्वीकार किया गया है। व्यापक मूल्यांकन का सम्बन्ध छात्र के व्यक्तित्व के समग्र विकास से है जिसमें भौतिक, सामाजिक एवं भावनात्मक पक्ष महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार यह दृष्टि सतत होती रहती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1988 के अनुसार छात्र के निर्धारण का मूल्यांकन शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का अनिवार्य भाग है।

अतः परीक्षा मूल्यांकन के विषय में यह विचार किया गया कि छात्रों की परीक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सत्यता के साथ उनकी योग्यताओं और उपलब्धियों की भी जाँच कर सके तथा न्यायसंगत एवं विश्वसनीय हो।

 

मूल्यांकन को एक महत्वपूर्ण एवं समग्र शैक्षिक परीक्षा माना गया है। यह भी विचार किया गया है कि इस नई प्रक्रिया से शैक्षिक उद्देश्यों का चयन भी सरलता से हो सकता है। पाठ्यक्रम को क्रियान्वित करने हेतु प्रभावशाली बनाया जा सकता है। यह विद्यार्थियों के अधिगम को जानने के लिए एक बृहत् माध्यम है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book