लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- आलेखी मापनी बनाने के सामान्य नियम बताइए।

उत्तर -

आलेखी मापनी बनाने के सामान्य नियम

आलेखी मापनी बनाने के सामान्य नियम निम्न प्रकार हैं -

  1. मापनी में प्रारम्भिक एवं पूर्ण भागों का विभाजन ज्यामितीय विधि के अनुसार करना चाहिए जिससे विभाजन में पूर्ण शुद्धता बनी रहे।

  2. मापनी पढ़ने में सरल व देखने में आकर्षक होनी चाहिए।

  3. मापनी मानचित्र की अनुसार छोटी अथवा बड़ी बनाई जा सकती है लेकिन भूगोल पुस्तक में प्रायः 12–16 सेमी लंबी आलेखी मापनी को बनाना अच्छा माना जाता है।

  4. आलेखी मापनी का विभाजन इस प्रकार करना चाहिए कि उसका प्रत्येक भाग धरातल की दूरी को पूर्णांक में प्रकट करे।

  5. अगर मापनी में केवल प्रारम्भिक भागों को दर्शाया गया हो तो मापनी के बाएँ सिरे पर शून्य अंकित करेंगे दाईं ओर की तरफ प्रारम्भिक भागों के मान लिखे जाएँगे। इसके विपरीत यदि मापनी में प्रारम्भिक व पूर्ण दोनों भाग दिखलाने होते हैं तो दाईं तरफ शून्य अंकित करते हैं। इसके पश्चात प्रारम्भिक भागों पर शून्य व दाईं ओर की पूर्ण भागों पर शून्य व बाईं ओर की तरफ मान लिखते हैं। ऐसा करने से मापनी एवं दूरी मापना सरल हो जाता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book