लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- सामाजिक विज्ञान क्लब से आप क्या समझते हैं? छात्रों के जीवन कौशल को बढ़ाने में क्लब की गतिविधियाँ एवं उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर -

सामाजिक विज्ञान क्लब एक परिचय - सामाजिक विज्ञान क्लब द्वारा शैक्षिक वर्ष में सामाजिक विज्ञान के प्रति छात्रों की रूचि बढ़ाने का कार्य किया जाता है। यह क्लब अपनी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को आस-पास के सामाजिक वातावरण से जोड़कर उन्हें उनके सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करता है। सामाजिक विज्ञान क्लब बच्चों को बेहतर सामाजिक कौशल, आत्मानुशासन सोच और समूह में कार्य सीखने व करने की सुविधा प्रदान करते हैं। बच्चे सह पाठ्यक्रम अभ्यास में सक्रिय होते हैं, मूल्यांकन में वृद्धि होती है।

छात्रों में जीवन कौशल बढ़ाने के लिए क्लब की गतिविधियाँ - ये गतिविधियाँ इस प्रकार हैं :
(1) सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाना।
(2) विभिन्न विषयों पर परियोजना रिपोर्ट तैयार करना।
(3) सांस्कृतिक विरासत प्रश्नोत्तरी, इतिहास प्रश्नोत्तरी और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करना।
(4) वर्तमान मुद्दों और अन्य विषयों पर डिस्प्ले बोर्ड की सजावट।
(5) सड़क सुरक्षा सप्ताह का उत्सव।
(6) ज्वलंत विषयों पर पोस्टर।
(7) जनता को जगाने के लिए रैलियों में भाग लेना।
(8) भ्रमण और शैक्षिक भ्रमण पर छात्रों को ले जाना।
(9) प्रश्न बैंक की तैयारी करवाना।
(10) आपदा स्थितियों से निपटने के लिए फायर ड्रिल, निकासी ड्रिल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाओं की प्रस्तुति।

सामाजिक विज्ञान क्लब के उद्देश्य - सामाजिक विज्ञान क्लब के उद्देश्य निम्न हैं :
(1) यह छात्रों को विषय में रुचि उत्पन्न करने में सहायक है।
(2) यह छात्रों को बौद्धिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करता है।
(3) यह विषय का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करता है।
(4) यह छात्रों के बीच कल्पना और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है।
(5) क्लब की गतिविधियों में विभिन्न लोकतान्त्रिक मूल्यों और सहिष्णुता, समानता जैसे गुणों का समावेश होता है।
(6) छात्रों में स्वतंत्रता और नेतृत्व की भावना का विकास करता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book