बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- अच्छी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री के गुणों को बताइए।
उत्तर -
अच्छी शिक्षण सहायक सामग्री के गुण
(Qualities of Good Teaching Aids)
एक अच्छी शिक्षण सहायक सामग्री में निम्नलिखित गुण होने चाहिए -
-
शिक्षण सहायक सामग्री में वास्तविकता, सजीवता एवं स्पष्टता होनी चाहिए।
-
उसमें चित्रों, शब्दों आदि का प्रयोग स्पष्ट रूप से होना चाहिए ताकि शिक्षार्थी भली-भाँति समझ सकें।
-
वह आकर्षक होनी चाहिए जिसके लिए विभिन्न प्रकार के रंगों एवं ड्राइंग पेन का प्रयोग किया जा सकता है।
-
वह विद्यार्थियों के स्तर एवं आकार के अनुसार होनी चाहिए, ताकि सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सके।
-
वह साफ एवं स्वच्छ बनी होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो सके।
|