बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- OER क्या है? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर -
मुक्त शैक्षिक साधन (Open educational resources /OER.) - उन शैक्षिक साधनों को कहते हैं जो निर्विवाद रूप से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अन्तर्गत अध्यापन, अध्यापन, अनुसंधान आदि के लिए उपयोगी लाइसेंस मुक्त टेक्स्ट, मीडिया और अन्य डिजिटल वस्तुएँ आती हैं। मुक्त शैक्षिक साधन, सभी लोगों के लिए उपयोगी शैक्षिक साधन हैं जिनका यूँ ही उपयोग किया जा सकता है, या उन्हें और बेहतर बनाकर किसी लाइसेंस के अन्तर्गत पुनःवितरित किया जा सकता है।
OER शिक्षण, अधिगम और शोध के वे संसाधन हैं जो या तो पब्लिक डोमेन में उपलब्ध हैं या फिर Intellectual Property लाइसेंसों के अन्तर्गत दूसरों को अनुमति देते हैं कि उनका निःशुल्क उपयोग या पुनः अनुकूलन किया जा सके। OER में ऐसे कोर्स, कोर्स सामग्री, पाठ्यक्रम, वीडियो, टेक्स्ट, सॉफ्टवेयर अथवा अन्य साधन सामग्री या तकनीक शामिल हैं जिनका उपयोग ज्ञान प्राप्ति के लिए होता है। OER पहली बार यूनेस्को द्वारा 2000 ई. में परिभाषित किए गए थे। OER आपको सामग्री तक पहुँच बनाने, उपयोग, अनुकूलन एवं साझा करने की स्वतन्त्रता देता है। कई अनुसंधानों से यह पता चला है कि OER अत्यन्त प्रभावशाली है।
OER परम्परागत पाठ्यक्रम की अपेक्षा अधिक प्रभावी है, बच्चे अधिक अच्छे ढंग से सीख रहे हैं एवं प्रदर्शन रहे हैं। Drop out ratio और फेल होने का स्तर कम हुआ है। OER अर्थात मुक्त शैक्षिक संसाधन जो कि निःशुल्क एवं सुलभ अधिगम सामग्री हैं जिन्हें विशेष सन्दर्भ में उपयोग के लिए अनुकूलित बनाया जा सकता है।
|