लोगों की राय

बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2765
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- शिक्षण सहायक सामग्री के निर्माण की आवश्यकता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर -

शिक्षण सहायक सामग्री के निर्माण की आवश्यकता
(Need for Construction of Teaching Aids)

अध्यापक द्वारा शिक्षण कार्य करते समय सहायक सामग्री के निर्माण की आवश्यकता निम्नलिखित बिन्दुओं से स्पष्ट होती है-

  1. विषय-सामग्री में निहित सिद्धान्त तथा प्रयोग आदि को स्पष्ट करने के लिए।

  2. विषय-वस्तु को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए।

  3. विद्यार्थियों में उत्सुकता एवं प्रेरणा उत्पन्न करने के लिए।

  4. बालकों की निरीक्षण शक्तियों का विकास करने के लिए।

  5. कक्षा में अधिक से अधिक क्रियाशीलता उत्पन्न करने के लिए।

  6. दृष्टि एवं चिन्तन की क्षमता का विकास करने के लिए।

  7. कक्षा में प्रेरणा का वातावरण उत्पन्न करने के लिए।

  8. शिक्षकों को अनुभव कराने के लिए।

  9. शिक्षण कार्य में एक से अधिक ज्ञानेन्द्रियों का प्रयोग करने के लिए।

  10. शिक्षण-अधिगम में विविधता लाने के लिए।

उपर्युक्त बिन्दुओं से स्पष्ट होता है कि जितना अधिक ज्ञान ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से प्राप्त किया जाये उतना ही अधिक वह सजीव, स्थायी एवं स्पष्ट होता है। अतः शिक्षण सहायक सामग्री के निर्माण की महत्ती आवश्यकता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book