बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- व्याख्यान विधि के गुण-दोषों का वर्णन कीजिए।
उत्तर -
व्याख्यान विधि के गुण व दोष
(Merits and Demerits of Lecture Method)
व्याख्यान विधि के गुणों को निम्न प्रकार से समझा जा सकता है -
-
इसके द्वारा शिक्षण में समय की बचत होती है।
-
इसके द्वारा पाठ्य-वस्तु का ज्ञान विस्तार से दिया जा सकता है।
-
व्याख्यान पद्धति द्वारा छात्रों में किसी भाषण को ध्यानपूर्वक सुनने की आदत का निर्माण हो जाता है।
-
यह विधि उच्च कक्षाओं में अधिक प्रयोग की जाती है।
-
इसके द्वारा गहन एवं प्रभावशाली विचारों का सरलतापूर्वक स्पष्टीकरण कर दिया जाता है।
इस विधि के निम्नलिखित दोष हैं -
-
यह विधि रुचि के शिक्षण पर आधारित नहीं है।
-
यह विधि छोटी कक्षाओं में प्रयोग नहीं की जा सकती।
-
इस विधि के विरुद्ध यह आरोप लगाया जाता है कि यह छात्रों को निष्क्रिय श्रोता बनाती है।
-
इस पद्धति द्वारा शिक्षण को रोचक बनाने वाले उपकरण शिक्षक को उपलब्ध नहीं हो पाते।
-
इसके द्वारा प्रदान किया गया ज्ञान स्थायी एवं वास्तविक नहीं होता है।
|