बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- आगमन विधि से आप क्या समझते हैं ? आगमन विधि के गुण बताइये।
उत्तर -
आगमन विधि
(Inductive Method)
इस विधि का प्रयोग भूगोल शिक्षण में अत्यधिक किया जाता है। यह पद्धति अंशांशतः के सिद्धान्तों को जानने हेतु उपयुक्त मार्ग कार्य करती है। नेन्थन के अनुसार - जब कभी हम बालकों के समक्ष बहुत से तथ्य उदाहरण अथवा वस्तुएँ प्रस्तुत करते हैं और फिर उनसे स्वयं के निष्कर्ष निकालवाने का प्रयत्न करते हैं; तब हम शिक्षण की आगमन विधि का प्रयोग करते हैं।”
आगमन विधि के गुण (Merits of Inductive Method) - इस विधि के निम्नलिखित गुण हैं -
-
यह विधि भौगोलिक समस्याओं की जटिलता पर ध्यान देती है।
-
यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है।
-
आगमन विधि “सूक्ष्म से सूक्ष्म की ओर” बढ़ने के कारण सरल एवं रोचक है।
-
यह विधि प्रत्यक्ष तथ्यों पर आधारित होने के कारण वैज्ञानिक विधि भी है।
-
यह पद्धति छात्रों को गतिशील दृष्टिकोण प्रदान करती है।
|