बी एड - एम एड >> बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षणसरल प्रश्नोत्तर समूह
|
5 पाठक हैं |
बीएड सेमेस्टर-2 सामाजिक विज्ञान शिक्षण - सरल प्रश्नोत्तर
प्रश्न- सामाजिक अध्ययन की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर -
सामाजिक अध्ययन की विशेषताएँ
(Characteristics of Social Studies)
सामाजिक अध्ययन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
-
सामाजिक अध्ययन अनेक चारित्रिक गुणों, दृष्टियों तथा कुशलताओं का सृजन करता है।
-
सामाजिक अध्ययन का केन्द्र बिन्दु स्वयं मानव है।
-
सामाजिक अध्ययन में आत्म मानव-कल्याण तथा पारस्परिक सहयोग एवं विश्व शान्ति जैसी महान विचारधाराओं की समर्पण भावना निहित रहती है। लोकजीवन की सफलता तथा व्यक्ति का समाजीकरण करना भी इस विषय का एक प्रमुख लक्ष्य है।
-
मानव के द्वारा अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसकी सभी क्रियाकलापों का अध्ययन करना इस विषय की प्रमुख अध्ययन-सामग्री है।
-
सामाजिक अध्ययन छात्रों को अपने सम्पूर्ण सामाजिक जीवन व उसकी समस्याओं को समझने में सहायता करता है और उनके व्यावहारिक जीवन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रेरणा देता है। इसकी मानव जीवन की जटिल एवं नित्य नवीन होने वाली समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्ध होता है।
-
सामाजिक अध्ययन विभिन्न विविधताओं को केवल समन्वयित ही नहीं करता, वरन् यह समस्याओं की विषय-वस्तुओं का एक एकीकृत स्वरूप है।
|